अंचल कार्यालय राजापाकर के परिसर में आज शनिवार को भूमि विवाद निवारण शिविर का आयोजन किया गया ……

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba. Bihar. राजापाकर /वैशाली  शिविर में अपर समाहर्ता वैशाली संजय कुमार भी शामिल हुए. वहीं उन्होंने फार्मर रजिस्ट्रेशन के संबंध में अंचलाधिकारी से जानकारी प्राप्त किया. तथा सभी राजस्व कर्मचारी को छूटे हुए किसानों का घर-घर घूम कर किसान रजिस्ट्रेशन करने का निर्देश दिया. वही अंचलाधिकारी गौरव कुमार ने भूमि विवाद से संबंधित रैयतों के विवादों को देखा .रामपुर रत्नाकर उर्फ सरसई पंचायत के फतेहपुर फुलवरिया ग्राम निवासी अजय कुमार हिमांशु के भूमि विवाद को देखा. जिसमें टाइटल सूट में केस करने के बावजूद म्यूटेशन करने को ले शिविर में आवेदन दिया तथा उसे रद्द करने की बात कही.।

- Advertisement -

वही बाकरपुर पंचायत के कुमोद कुमार सिंह ने भूमि मापी के लिए आवेदन दिया. जिसमें अंचलाधिकारी द्वारा उन्हें निर्देश दिया गया कि एक खेसरा के मापी के लिए ₹500 शुल्क लगते हैं. वह ऑनलाइन राजस्व विभाग के पोर्टल पर अप्लाई करें. उसके बाद अंचल कार्यालय से तिथि निर्धारित कर उनके भूमि का मापी किया जाएगा. वही परिमार्जन एवं म्यूटेशन से संबंधित अनेक लोगों ने शिकायत किया. जिसमें उन्होंने ऑनलाइन परिमार्जन के लिए आवेदन करने की बात कही. म्यूटेशन में जहां विवादित है वहां दोनों पक्षो की बात सुनने के बाद ही म्यूटेशन करने की बात कही . मौके पर उपस्थित अंचल कर्मियों में शेखर कुमार, नवीन कुमार, रूपा कुमारी, बच्चा बाबू आदि शामिल है.।

संवाददाता राजेन्द्र कुमार

Share this Article