न्यूटन टैलेट सर्च एग्जाम का केसीआई विद्यालय राजापाकर मे सफल आयोजन……

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba. Bihar. प्रखंड क्षेत्र के भुवनेश्वर चौक स्थित न्यूटन क्लासेस द्वारा आयोजित ‘न्यूटन टैलेंट सर्च एग्जाम’ का सफल आयोजन रविवार को किया गया। इस प्रतियोगिता परीक्षा में प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों से आए 594 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। परीक्षा के सफल संचालन के लिए केसीआई विद्यालय को केंद्र बनाया गया था। इस परीक्षा में कक्षा 7वीं से लेकर 10वीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रश्नपत्र संबंधित कक्षाओं के पाठ्यक्रम पर आधारित थे, जिनका उत्तर परीक्षार्थियों ने ओएमआर शीट पर दिया।

- Advertisement -

संस्थान के निदेशक अमरनाथ चौहान ने बताया कि इस परीक्षा का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी हुई प्रतिभाओं की पहचान करना और उन्हें उचित मार्गदर्शन देकर भविष्य के लिए निखारना है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं है, बस उन्हें सही मंच और प्रोत्साहन की आवश्यकता है। परीक्षा के कोऑर्डिनेटर सुधीर कुशवाहा ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि परीक्षा का रिजल्ट 30 जनवरी को न्यूटन क्लासेस की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया जाएगा।

आगामी 1 फरवरी को समारोह आयोजित कर प्रत्येक वर्ग के टॉप 50 रैंक लाने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।मेधावी छात्रों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रत्येक कक्षा से प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को न्यूटन क्लासेस में एक वर्ष तक निःशुल्क शिक्षा प्रदान की जाएगी।
परीक्षा को शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त संपन्न कराने में कमलनाथ चौहान, भोलानाथ सिंह, सनी सिंह, दिलीप कुमार, सचिन, सर्वोत्तम, विक्रम, सृष्टि, राज नंदनी, नीतू, अनीशा सहित संस्थान के अन्य सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

संवाददाता राजेन्द्र कुमार

Share this Article