
NOW HINDUSTAN. Korba. Bihar. जिसकी अध्यक्षता विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक विजय कुमार ने किया एवं संचालन वरिष्ठ शिक्षक केशव कुमार ने किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विजय कुमार ने कहा कि लोक लोकतंत्र के महापर्व में मताधिकार बहुत बड़ा महत्व होता है. यह लोकतंत्र की सबसे बड़ी जीत होती है. लोकतंत्र में एक-एक वोट की कीमत होती है. पंचायत से लेकर केंद्र तक के चुनाव होते हैं. जिसमें एक वोट से भी हार जीत होती है .आप कहीं भी रहे हर पर्व त्यौहार की तरह किसी भी चुनाव में अपने घर पर एक दिन के लिए जरूर आवे. एवं अन्य त्यौहार की तरह इसमे भी अपने बूथो पर जाकर अपने एक वोट का प्रयोग जरूर करें. जिससे स्वस्थ एवं निष्पक्ष शासन की व्यवस्था किया जा सके.।
- Advertisement -
मौके पर अनेक मतदाता उपस्थित हुए. सभी लोगों ने शपथ लिया कि हम बुथो पर मतदान करने जरूर जाएंगे एवं अपने आसपास लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करेंगे. कार्यक्रम का आयोजन उच्त्तचर माध्यमिक विद्यालय के विभिन्न बुथो पर बीएलओ इफ्तेखार अहमद, हरिनंदन कुमार, धर्मेंद्र कुमार, शत्रुघन राम, संजय कुमार, गायत्री कुमारी द्वारा किया गया .मौके पर उपस्थित मतदाताओं में मोहम्मद सलीम, मोहम्मद हामिद ,जहीर मियां, अखिलेश ठाकुर, अमन कुमार आदि शामिल है. वहीं शिक्षकों में अमरेश कुमार, प्रवीण कुमार ,बिंदेश्वर सिंह, सिद्रा शरीफ, राजकुमार रवि, दिनेश कुमार आदि शामिल है।
संवाददाता राजेन्द्र कुमार


