
NOW HINDUSTAN. Korba. Bihar. रविवार को सुबह प्रखंड मुख्यालय के विभिन्न मंदिरों बाबा नर्मदेश्वर स्थान पुरानी बाजार, राजापाकर भुनेश्वर चौक स्थित शिव मंदिर परिसर, शनिचर हाट चौक स्थित शिव मंदिर परिसर में सुबह से लेकर शाम तक महिलाओं द्वारा पूजा अर्चना की गई. एवं भगवान भोले को बेलपत्र ,फूल माला चढ़कर शांतिपूर्ण एवं सुखमय जीवन की कामना किया .वही सभी मंदिरों पर बाबा भोले के भक्तिमय गाने से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया है।
- Advertisement -
विभिन्न मंदिरों पर रात्रि में भक्तिमय गानों से सुसज्जित भजन कीर्तन का भव्य आयोजन किया गया. वही शांतिमय व्यवस्था स्थापित करने को ले थाना अध्यक्ष गौरी शंकर बैठा अपने सुरक्षा बलों के साथ थाना क्षेत्र के विभिन्न पंचायतो में भ्रमण करते देखे गए. वही इस साल महाशिवरात्रि पर जुलुस के आयोजन नहीं होने से शिव भक्तों में मायूसी देखी गई।
संवाददाता राजेन्द्र कुमार


