शिक्षकों ने अपने विभिन्न मांगों को लेकर किया विरोध प्रदर्शन …..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read

Bihar News-बीएमडी महाविद्यालय दयालपुर के परिसर में शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ द्वारा अपनी विभिन्न मांगो  के समर्थन में धरना प्रदर्शन किया । काला बैज लगाकर  कार्य का बहिष्कार किया गया।   शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ ने कहा अगर विश्वविद्यालय प्रशासन  हमारी मांग को  पूरा नहीं करती है तो  कर्मचारी संघ  चरण बंद आंदोलन करने को बाध्य होंगे. शिक्षकेत्तर कर्मचारी संघ द्वारा बार बार वार्ता हेतु पत्र देने के बावजूद संघ के साथ वार्ता का समय नहीं दिया.

- Advertisement -

उनके विभिन्न मांगों में प्रोन्नति, एमएसीपी,  बरसों से दैनिक वेतन, संविदा पर कार्यरत कर्मियों का भुगतान न्यूनतम वेतनमान में करना सुनिश्चित करने की कृपा की जाए. तथा स्वीकृत रिक्त पदों पर उनकी सेवा नियमित की जाए .सेवानिवृत कर्मचारियों को अंतिम वेतन बिंदु के अनुरूप पेंशन का निर्धारण कर पेंशन एवं सेवात लाभ का भुगतान किया जाए. कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य बीमा, सामूहिक बीमा की व्यवस्था की जाए. सीनेट के प्रावधानिक सदस्य के पद पर शिक्षक कर्मचारियों को प्रतिनिधित्व देने हेतु चुनाव कराया जाए. परक्षेत्रीय संघ के कार्यालय हेतु कमरा का आवंटन करने की कृपा की जाए. विश्वविद्यालय स्तर पर गठित विभिन्न समितियां में संघ के प्रतिनिधियों का प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जाए सहित  विभिन्न मांगे शामिल है. धरना में राज कुमार, प्रगति कुमार, प्रभात कुमार, अविनाश कुमार , नीतीश कुमार, कुंदन कुमार, प्रणव कुमार सहित अनेक लोग शामिल हुए।

संवाददाता राजेन्द्र कुमार

 

Share this Article