NOW HINDUSTAN. Korba. Bihar. बाकरपुर ग्राम कचहरी की सरपंच श्रीमती संजू देवी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवेदन देकर विद्यालय शेखपुरा में वित्तीय अनियमितताओं की जांच की मांग की है . आवेदन में सरपंच महोदया ने आरोप लगाया है कि विद्यालय में पदस्थापित प्रधानाध्यापिका श्रीमती सुप्रिया कुमारी द्वारा विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव से सादे चेक पर हस्ताक्षर कराकर विद्यालय के खाते से राशि की निकासी की जा रही है. उन्होंने बताया कि विद्यालय विकास -संग्रह मद से ₹50हजार तथा जीओबी मेंटेनेंस मद से ₹50 हजार की निकासी कर कार्य किए जा रहे हैं जिनमें पारदर्शिता का अभाव है.
- Advertisement -
मामले को और गंभीर बनाते हुए सरपंच ने कहा कि संबंधित शिक्षिका द्वारा लगभग तीन महीने पहले ही चेक के माध्यम से राशि की निकासी कर ली गई थी. लेकिन उस समय कोई कार्य नहीं कराया गया. जब स्थानीय जनता द्वारा खोजबीन शुरू की गई तब डर से आनन-फानन में कार्य शुरू कर दिया गया. सरपंच के अनुसार, गलत वाउचर के आधार पर हस्ताक्षर कराने का प्रयास किया जा रहा है और जब स्थानीय जनता द्वारा खर्च का हिसाब मांगा जाता है, तो उन्हें टाल दिया जाता है। साथ ही, कुछ बिचौलियों एवं असामाजिक तत्वों के माध्यम से स्थानीय जनता एवं जनप्रतिनिधियों पर दबाव बनाने का भी आरोप लगाया गया है. सरपंच संजू देवी ने प्रखंड प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि विद्यालय में पारदर्शिता बनी रहे और सरकारी राशि का सही उपयोग सुनिश्चित हो सके।
संवाददाता राजेन्द्र कुमार

