NOW HINDUSTAN. Bihar News -महनार स्टेशन रोड स्थित रजिस्ट्री ऑफिस के समीप संचालित प्रगति क्लासेज कोचिंग के विद्यार्थियों ने विज्ञान संकाय के परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम रोशन किया है. छात्रों की इस उल्लेखनीय सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है.
- Advertisement -
संस्थान के निर्देशक मोनू कुमार एवं सह-निर्देशक पवन कुमार ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत और शिक्षकों के सही मार्गदर्शन का परिणाम है.
प्रमुख सफल विद्यार्थियों में प्रतिभा ने 445 अंक, अंशिका 444 अंक, श्रेया रानी 440 अंक, रौशन कुमार 427 अंक, अंजलि कुमारी 411 अंक, आर्यन 411, अनुपामणि 389 अंक, आनंद कुमार 384 अंक सुहानी 373 तथा प्रियांशु 373 अंक प्राप्त किए. इसके अलावा अधिकांश विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में सफलता हासिल की. इस शानदार उपलब्धि पर कोचिंग संस्थान की पूरी टीम एवं अभिभावकों में हर्ष का माहौल है तथा सभी ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है

