Bihar News प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतो में बिहार दिवस के अवसर पर जल जीवन हरियाली योजना के ब्रांड एंबेसडर महेंद्र राय एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. राजापाकर उत्तरी पंचायत के विभिन्न विद्यालयों, सार्वजनिक स्थानों पर मुखिया सरिता पटेल, मुखिया प्रतिनिधि मुकेश पटेल, महेंद्र राय ,शिवनाथ सिंह, दीपक कुमार सिंह द्वारा वृक्षारोपण किया गया . विभिन्न हवलदार, फलदार ,आम, अमरूद, कटहल एवं विभिन्न फूलों के वृक्ष लगाए गए।
- Advertisement -

इस मौके पर लोगों को वृक्ष के विभिन्न लाभों के बारे में बताया गया तथा वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित किया गया. वहीं मुखिया प्रतिनिधि मुकेश पटेल ने कहा कि सरकार मनरेगा के द्वारा भी वृक्ष लगाने के लिए राशि प्रदान करती है. जो व्यक्ति वृक्ष अपने निजी जमीन में लगाना चाहते हैं वे मनरेगा विभाग से संपर्क कर अपने निजी जमीन में वृक्ष लगा सकते हैं .वृक्ष लगाने से अनेक लाभ प्राप्त होते हैं. इससे पर्यावरण संतुलित होता है तथा हमारी आर्थिक मदद भी करता है।
संवाददाता राजेन्द्र कुमार

