ब्रेकिंग न्यूज़:- रेलवे ट्रैक किनारे मिला अज्ञात युवक का शव-नहीं हुई शिनाख्त , मानसिक रोगी होने की आशंका ……..

Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

NOW HINDUSTAN.  कोरबा के मानिकपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत उरांव बस्ती समीप रेलवे ट्रैक किनारे एक अज्ञात युवक का शव मिला। सुबह लगभग 10 बजे शव देखे जाने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही मानिकपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

लोगों द्वारा जानकारी देते हुए बताया जा रहा है कि रेलवे ट्रैक पर काम करने वाले मजदूरों ने सुबह युवक को एक पैर के ऊपर पैर रखकर सोया हुआ देखा था। पास में पानी की बोतल भी थी, जिससे उन्हें लगा कि वह आराम कर रहा है। काफी समय बीत जाने के बाद जब लोग पास गए, तो पाया कि उसकी सांसें थम चुकी थीं और नाक से झाग निकला हुआ था।

घटनास्थल पर पहुंचने के बाद पुलिस ने फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को भी बुलाया। टीम ने मौके पर जांच की। पुलिस की शुरुआती पूछताछ में पता चला कि युवक पिछले कुछ दिनों से आसपास घूमते हुए देखा गया था। आशंका जताई जा रही है कि वह मानसिक रोगी था और उसकी मौत भूख के कारण हुई है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कोरबा अंतिम स्टेशन होने के कारण अक्सर मानसिक रोगियों को ट्रेन में बैठा दिया जाता है, जिससे वे सीधे कोरबा पहुंच जाते हैं। इस वजह से जिले में मानसिक रोगियों की संख्या बढ़ रही है। मानिकपुर चौकी प्रभारी परमेश्वर राठौर ने बताया कि पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच की है, लेकिन युवक की मौत कब, कैसे और किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी जांच का विषय है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article