पुराने ईंटों से खड़ा किया जा रहा है नया भवन, ग्राम पंचायत गुरसिया में आंगनबाड़ी निर्माण में घोर लापरवाही का आरोप……

Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

NOW HINDUSTAN. कोरबा जिले के पोड़ी-उपरोड़ा जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत गुरसिया में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। यहां आंगनबाड़ी भवन निर्माण में भारी अनियमितता सामने आई है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

जानकारी के अनुसार ग्राम गुरसिया बस्ती के केरिभाठा क्षेत्र में जर्जर एवं पुराने आंगनबाड़ी भवन को ध्वस्त कर नए भवन का निर्माण कराया जा रहा है। लेकिन निर्माण कार्य में नियमों की खुलेआम अनदेखी की जा रही है। मौके पर देखा गया कि पुराने भवन से निकाली गई ईंटों का ही दोबारा उपयोग किया जा रहा है, जो निर्माण की गुणवत्ता पर सीधा सवाल खड़ा करता है।

स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य सरपंच पति और उनके बेटे के माध्यम से कराया जा रहा है, जिसमें मानकों का पालन नहीं किया जा रहा। निर्माण स्थल पर न तो गुणवत्तापूर्ण सामग्री का उपयोग हो रहा है और न ही तकनीकी मानकों का ध्यान रखा जा रहा हैं। दीवारों में पुरानी, कमजोर ईंटों का इस्तेमाल साफ तौर पर देखा जा सकता है, जो भविष्य में भवन की मजबूती पर गंभीर असर डाल सकता है। ग्रामीणों ने संबंधित निर्माण एजेंसी और जिम्मेदार इंजीनियर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी लापरवाही दोबारा न हो ।

 

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article