हवन, कन्या भोज और भंडारे में झलकी श्रद्धालुओ की अटूट आस्था, अष्टमी पर आस्था स्थल माँ सर्वमंगला दरबार में उमड़ा जनसैलाब…..

Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

NOW HINDUSTAN. Korba.  चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर कोरबा स्थित आस्था स्थल मां सर्वमंगला मंदिर में अष्टमी के दिन भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। विधि-विधान से विशेष पूजा-अर्चना, हवन और पूर्णाहुति के साथ श्रद्धालुओं ने मां से सुख-समृद्धि की कामना की।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

हवन पूजन पश्चात माता स्वरूप कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन कराया गया। परंपरा के अनुसार इस वर्ष भी मंदिर परिसर में महाप्रसाद और कन्या भोज का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। अष्टमी के दिन शहर के साथ-साथ घर-घर में भी कन्या पूजन और हवन का आयोजन हुआ। नवरात्रि के दौरान मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। महासप्तमी के दिन ‘जय माता दी’ के जयघोष से पूरा परिसर गुंजायमान रहा, जहां भक्तों ने कतारबद्ध होकर मां के दर्शन किए और आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर परिसर को आकर्षक फूलों और विद्युत सज्जा से भव्य रूप दिया गया, जो किसी देवलोक से कम नहीं लग रहा था।

 

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article