बालको के ‘उन्नति उत्सव 2026’ में महिलाओं की उपलब्धियों का भव्य उत्सव……..

Rajesh Kumar Mishra
4 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

NOW HINDUSTAN. Korba.  वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने ‘उन्नति परियोजना’ के अंतर्गत वार्षिक ‘उन्नति उत्सव 2026’ का भव्य आयोजन किया। इसमें स्व सहायता समूह (एसएचजी) की महिलाओं सहित लगभग 800 से अधिक लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक श्री राजेश कुमार तथा बालको लेडिज क्लब की अध्यक्ष श्रीमती मनीषा कुमार सहित कंपनी के वरिष्ठ एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। अतिथियों ने वेदांता स्किल स्कूल, मोर जल मोर माटी, आरोग्य, उन्नति, तीरंदाजी एवं नंद घर के स्टॉल का अवलोकन किया, जहां पर बालको के सामुदायिक विकास की विस्तृत जानकारी दी जा रही थी। उत्सव में चाक की मदद से मिट्टी के बर्तन बनाने तथा कोसा सिल्क से साड़ी बुनाई का स्टॉल आंगतुकों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र था।

बालको के सीईओ एवं वरिष्ठ अधिकारियों तथा विशिष्ट अतिथि मनीषा कुमार द्वारा 15 महिलाओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर समाज में प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किए हैं। ‘कोसाकारी’ ब्रांड फिल्म और वेबसाइट का भी अनावरण किया गया, जो स्थानीय कोसा सिल्क को वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। साथ ही महिलाओं की सफलता पर आधारित उन्नति महासंघ की पहली पत्रिका सृष्टि का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के पारंपरिक कर्मा नृत्य सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समावेशिता और सांस्कृतिक विविधता का सुंदर प्रदर्शन किया।

बालको के सीईओ एवं मुख्य अतिथि राजेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि ‘उन्नति उत्सव’ केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि महिलाओं की शक्ति, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता का सशक्त प्रतीक है। उन्होंने बताया कि ‘उन्नति परियोजना’ का उद्देश्य महिलाओं को वित्तीय रूप से सक्षम बनाना और उन्हें अपनी अभिव्यक्ति के लिए एक मजबूत मंच प्रदान करना है। यह पहल एक समावेशी और प्रगतिशील समाज के निर्माण की दिशा में बालको की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि बालको इस परियोजना के माध्यम से लगातार प्रयासरत है ताकि महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त होकर समाज में अपनी सशक्त पहचान बना सकें।

उन्नति महासंघ की सीईओ श्रीमती अनुराधा सिंह ने ‘उन्नति उत्सव’ की पृष्ठभूमि और इसके उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह मंच महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने और उद्यमिता के अवसरों से जोड़ने का माध्यम है। कार्यक्रम में लाभार्थियों द्वारा प्रस्तुत नाटक (स्किट) ने सामाजिक मुद्दों पर सशक्त संदेश दिया।

बालको लेडिज क्लब की अध्यक्ष श्रीमती मनीषा कुमार ने अपने संबोधन में बालको की सीएसआर पहल की सराहना करते हुए कहा कि ‘उन्नति परियोजना’ महिलाओं के जीवन में स्थायी परिवर्तन ला रही है और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। कार्यक्रम का समापन वेदांता स्किल स्कूल की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत ऊर्जावान फ्लैश मॉब के साथ हुआ, जिसने महिला सशक्तिकरण का प्रेरणादायक संदेश दिया।

प्रोजेक्ट उन्नति का उद्देश्य महिलाओं को स्व सहायता समूह में शामिल करने और उन्हें सशक्त बनाने तथा उद्यमिता और स्थायी आजीविका के निर्माण के लिए उनकी क्षमताओं और कौशल को निखारने पर केंद्रित है। 561 से अधिक एसएचजी, जिनमें 6,003 से अधिक महिलाएं शामिल हैं, जो परियोजना के विभिन्न प्रशिक्षण से लाभान्वित हो रही हैं। बालको की ‘उन्नति परियोजना’ इसी परिवर्तन की सशक्त मिसाल है, जो महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाकर समावेशी और प्रगतिशील समाज के निर्माण में अहम भूमिका निभा रही है। परियोजना का संचालन सोशल रिवाइवल ऑफ ग्रुप अर्बन रूरल एंड ट्राइबल (स्रोत) के सहयोग से किया जा रहा है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article