एचटीपीएस से सेवानिवृत्त हुए अधीक्षण अभियंता समेत सात कर्मचारियों को दी गई भावपूर्ण विदाई…….

Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

NOW HINDUSTAN. कोरबा 01 अप्रैल 2026-हसदेव ताप विद्युत गृह (एचटीपीएस) कोरबा पश्चिम से माह मार्च में अधीक्षण अभियंता परमानंद पांडेय, सहायक अभियंता दानेश्वर प्रसाद शर्मा, वरिष्ठ पर्यवेक्षक विजय कुमार चंद्रा, कनिष्ठ पर्यवेक्षक रामशरण कैवर्त, परसराम भारिया, लखन लाल चंद्रा एवं राजू दहायत सेवानिवृत्त हो गए। सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारी व कर्मचारियों को पाॅवर कंपनी परिवार की ओर से भावपूर्ण विदाई दी गई। इस अवसर पर कार्यक्रम के अध्यक्ष मुख्य अभियंता एचके. सिंह ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए पाॅवर कंपनी की ओर से आभार जताया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

मुख्य अभियंता एचके. सिंह के हाथों सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्मृतिचिह्न व सेवा प्रमाण-पत्र भेंट किया गया। समारोह में विशिष्टि अतिथि अतिरिक्त मुख्य अभियंता एमके. गुप्ता, आरके. पांडे, केएनबी. राव, एके. शाह, एससी पाठक, एसके. नायर और वरिष्ठ मुख्य रसायनज्ञ एके. कुरनाल की गरिमामयी उपस्थिति रही। श्रम कल्याण केंद्र (जूनियर क्लब) में आयोजित दीर्घ सेवा सम्मान समारोह में मुख्य अभियंता एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्वस्थ व सुखमय जीवन की शुभकामनाएं दी गईं।
इस अवसर पर सेवानिवृत्त कर्मचारियों द्वारा 29 वर्ष से 41 वर्ष के अपने दीर्घ कार्यकाल के अनुभवों को साझा किया गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए कल्याण अधिकारी सुरेश सिंह कंवर द्वारा कर्मचारियों के जीवन परिचय का संक्षिप्त उल्लेख किया गया। दीर्घ सेवा सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी और सेवानिवृत्तों के परिजन उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article