भाजपा अधिवक्ता मंच द्वारा पार्टी का 47वां स्थापना दिवस धूम धाम से मनाया गया ……

Rajesh Kumar Mishra
3 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

NOW HINDUSTAN. Bihar News- जिला विधिज्ञ संघ भवन स्थित पुस्तकालय सभागार में भाजपा अधिवक्ता मंच द्वारा 47वां स्थापना दिवस धूमधाम के साथ भाजपा समर्थित अधिवक्ताओं ने मनाया।स्थापना दिवस समारोह में मुख्य वक्ता भाजपा बिहार प्रदेश मीडिया प्रभारी किसान मोर्चा अधिवक्ता हरेश कुमार सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि 6 अप्रैल 1980 को नई दिल्ली के कोटला मैदान में कार्यकर्ता अधिवेशन में भारतीय लोकतंत्र के सच्चे वाहक भारतीय जनता पार्टी की स्थापना की गई जिसमें प्रथम अध्यक्ष के रूप में निर्वाचन भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी की हुई। स्थापना काल से ही अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय एवं लोकहित के मुद्दों पर मुखर रह भारतीय लोकतंत्र में सशक्त भागीदारी के साथ विकास आधारित राजनीति की नींव राजग गठबंधन की पहली सरकार में रखी गई।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

देश की सत्ता में आने पर भारतीय संविधान में निहित मूल्यों तथा सिद्धांतों पर निष्ठापूर्वक कार्य करते हुए देश के सभी नागरिकों को राजनीतिक, सामाजिक एवं न्याय के साथ आर्थिक सुदृढ़ीकरण एवं पंच निष्ठा के साथ विकास के नये प्रतिमान स्थापित कर देश में विकास की एक नई राजनीति का सुत्रपात किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष कुमार ने करते हुए अपने संबोधन में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि उत्तम से सर्वोत्तम की तरफ निरंतर गतिशील मां भारती को परम वैभव पर स्थापित करने के पुनीत विचार से भाजपा का जन्म हुआ है। अधिवक्ता सुरेन्द्र राय ने कहा कि राष्ट्र सेवा,जन उत्थान एवं अंत्योदय विकास को समर्पित है भाजपा।

कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन करते हुए भाजपा अधिवक्ता मंच वैशाली दक्षिणी जिला अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भारतीय जनता पार्टी आमलोगों के बिच निरंतरता के साथ काम करके बनी है। कार्यक्रम के अंत में अधिवक्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अधिवक्ता हरेकृष्ण झा, अमित कुमार, रविन्द्र कुमार सिंह कुशवाहा, शम्भू शरण, गजेन्द्र कुमार, संदीप गुप्ता, सुशील कुमार, अमरजीत कुमार, राकेश कुमार, पंकज कुमार, प्रमोद कुमार शर्मा, विजय कुमार सिंह, दिलीप कुमार झा, सूर्यकान्त,महान कुमार, विनय कुमार झा सहित काफी संख्या में उपस्थित अधिवक्ताओं ने भाजपा स्थापना दिवस समारोह पूर्वक मनाया।

संवाददाता राजेन्द्र कुमार

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article