सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर में सुई लगाने मे सुई टुटने की खबर …..

Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

NOW HINDUSTAN. Bihar News-नवजात को टीका लगाने के दौरान जांघ में सुई टूटने की खबर समाचार पत्र में प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद जिला पदाधिकारी वैशाली के निर्देश पर सिविल सर्जन वैशाली ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजापाकर का निरीक्षण कर घटना के विभिन्न बिंदुओं पर जांच पड़ताल एवं संबंधित स्वास्थ्य कर्मियों, डॉक्टर से पूछताछ किया. मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी वैशाली ने तत्काल जांच के आदेश दिए. इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम राजापाकर पहुंचकर पूरे मामले की गहन पड़ताल की. डीएम के निर्देश पर सिविल सर्जन और डीपीएम सीएचसी पहुंचे.

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

अधिकारियों ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के कक्ष में घंटों जांच किया. घटना के समय ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर, एएनएम प्रमिला कुमारी व उषा कुमारी व एंबुलेंस कर्मी से पूछताछ की.जांच के दौरान अस्पताल में उपलब्ध सुई व सीरिंच के स्टॉक की भी जांच की गई. उपकरणों की गुणवत्ता सही पाई गई  जिससे स्पष्ट हुआ कि सुई तकनीकी खराबी से नहीं बल्कि लापरवाही के कारण टूटी. प्रथम दृष्टया जांच में एएनएम उषा कुमारी की कार्यशैली में गंभीर लापरवाही सामने आई है।

सुई लगाते समय सावधानी नहीं बरती गई और घटना की जानकारी भी समय पर वरीय अधिकारियों को नहीं दी गई. सिविल सर्जन ने बताया कि जांच रिपोर्ट तैयार कर  जिलाधिकारी को सौंपी जाएगी. उन्होंने कहा कि यह गंभीर मामला है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. इधर, खबर सामने आने के बाद पीड़ित परिवार और ग्रामीणों में न्याय की उम्मीद जगी है. लोगों ने दोषियों पर कार्रवाई के साथ पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की है.

संवाददाता राजेन्द्र कुमार

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article