चिकित्सालय कर्मचारी की मृत्यु मामले में सरपंच गिरफ्तार , कोरबा पुलिस ने कथित आरोपी को भेजा न्यायिक रिमांड पर…..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN. कोरबा पुलिस ने चिकित्सालय कर्मचारी की मृत्यु मामले में एक सरपंच को गिरफ्तार किया है। उस पर कर्मचारी के साथ मारपीट करने का आरोप है, जिसके बाद कर्मचारी की मृत्यु हो गई थी।

- Advertisement -

उक्त घटना जिला मेडिकल अस्पताल के पोस्टमार्टम कक्ष में घटित हुई थी। ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी जी. बाल कृष्ण चनाइया के साथ कथित आरोपी ने शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए गाली-गलौज और मारपीट की। कथित आरोपी नेउसका कॉलर पकड़कर उन्हें दीवार पर पटक दिया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आईं।
घायल पीड़ित को तत्काल जिला मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

इस घटना के बाद चिकित्सालय कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन किया। पोस्टमार्टम कक्ष के कर्मचारियों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करते हुए पोस्टमार्टम करने से इंकार कर दिया और कक्ष में ताला लगा दिया। पुलिस के आश्वासन के बाद ही शव का पोस्टमार्टम कराया जा सका।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और कथित आरोपी को गिरफ्तार कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Share this Article