पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग ने किया थानों का वार्षिक निरीक्षण , परेड के बाद किया जवानों से संवाद , अच्छी पुलिसिंग पर दिया जोर…….

Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

NOW HINDUSTAN. Korba.  बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग का कोरबा जिले का दो दिवसीय दौरा शुरू हो गया। उन्होंने रिज़र्व पुलिस लाइन में परेड का निरीक्षण किया। अधिकारियों से बातचीत की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

जानकारी के अनुसार सुबह निर्धारित कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग के पुलिस लाइन पहुंचने पर उन्हें गार्ड आफ ऑनर दिया गया। इसके बाद यहां पर परेड की गई जिसका उन्होंने जायजा लिया। किट का निरीक्षण भी इसमें शामिल था। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जवान प्रशंसा के पात्र बने। इस मौके पर पुलिस महानिरीक्षक ने संवाद करते हुए अच्छी पुलिसिंग की बात कही और थाना प्रभारी को सहित स्टाफ से इस दिशा में ध्यान देने को कहा। उन्होंने यह भी कहा कि अपनी शिकायत लेकर थाना या चौकी आने वाले लोगों से बेहतर व्यवहार किया जाए। हर स्थिति में लोगों को संतोषजनक जवाब मिलना चाहिए।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग ने कहा कि हमारे विभाग से लोगों की काफी उम्मीदें होती हैं इसलिए हमारा कार्य व्यवहार और संस्कृति कुछ ऐसी होगी जिससे एक अच्छा संदेश जाए और लोग इसे याद करें।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी, एडिशनल एसपी लखन पटले,  सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी, दर्री सीएसपी विमल पाठक ,सहित कोतवाली, सिविल लाइन, बालकोनगर, कुसमुंडा, कटघोरा, दर्री और अन्य थाना-चौकी प्रभारी उपस्थित थे।

07 अप्रैल / मित्तल

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article