यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ने किया पीपलपानी में फैमिली कैंपिंग एवं नेचर स्टडी कार्यक्रम का आयोजन

Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

NOW HINDUSTAN. Korba. यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया की कोरबा यूनिट द्वारा हरे-भरे पहाड़ों और प्राकृतिक सुंदरता से घिरे मनोहारी स्थल ग्राम पीपलपानी में अपने प्रथम ट्वाइलाइट फैमिली कैंपिंग एवं नेचर स्टडी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न आयु वर्ग के लगभग 50 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

कार्यक्रम सायं 4 बजे प्रारंभ होकर रात्रि 11बजे तक चला। प्रतिभागियों ने घने जंगलों के बीच प्रकृति का अद्भुत अनुभव प्राप्त किया। मुख्य अतिथि के रूप में युथ हॉस्टल कोरबा यूनिट के संरक्षक एवं डीएसपीएम के मुख्य अभियंता संजीव कंसल, विशिष्ट अतिथि श्रीमती अलका कंसल थी। कार्यक्रम चेयरमैन संदीप सेठ के कुशल नेतृत्व में संपन्न हुआ। इसमें कैंपिंग, गुफा अन्वेषण, जलप्रपात भ्रमण, तारों का अवलोकन तथा जल संबंधी गतिविधियों जैसी रोमांचक गतिविधियां आयोजित की गईं। हल्की वर्षा ने मौसम को सुहावना बना दिया, वहीं रात में लालिमा लिए चंद्रमा का दृश्य अत्यंत मनमोहक रहा। कार्यक्रम में खगोल विज्ञान पर आधारित जानकारी भी सदस्यों को प्राप्त हुई।

विभिन्न मनोरंजक खेलों एवं समूह गतिविधियों ने प्रतिभागियों में उत्साह और टीम भावना को बढ़ाया। श्रीमती रत्ना नामदेव के नृत्य, ए.वाई. तोमर, शैलेश गुप्ता एवं संतोष धुर्वे द्वारा संगीत प्रस्तुति ने वातावरण को जीवंत बना दिया। मुख्य अतिथि संजीव कंसल ने सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र से सम्मानित किया। खेलों के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए।

कार्यक्रम में रीना मिश्रा, त्रिभुवन, पी.एल. मिरेन्द्र, सुमन सेठ, विकास नामदेव, अध्यक्ष सतीश शुक्ला, मनोज मिश्रा, डॉ. सुनील, कल्पना, अलका, ऋतिका, शिव कुमारी, ए.वाई. तोमर तथा दोलेराम साहू सहित अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर एम.सी. सोनी, साधना, सुपर्णा चटर्जी, कल्पना, शांति, मंजू बिष्ट, त्रिवेणी देवी, आनंद, स्मिता देशपांडे, नविता तोमर, रुद्र शरण, भावना, राकेश चंद्रा, लता चंद्रा, शैलेश गुप्ता, डॉ. उषी बाला, भूपेंद्र राजपूत, सीमा राजपूत, अनामिका गुप्ता, अतुल गुप्ता, कमलेश, मनीषा, निहारिका एवं विशाल सहित अन्य प्रतिभागी उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article