दुकान हटाने की नोटिस पर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन….

Rajesh Kumar Mishra
3 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

NOW HINDUSTAN. कोरबा. जिला युवा कांग्रेस के तत्वावधान में जिला कांग्रेस कमेटी और कांग्रेस पार्टी की अनुषंगी इकाईयों तथा मोर्चा प्रकोष्ठों द्वारा गुरुवार को बालको नगर प्रशासन कार्यालय के सामने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शन में प्रभावित छोटे ठेले गुमटी संचालकों, लघु व्यवसायियों और उनके परिजनों के साथ सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठजन, जिला, ब्लॉक एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी तथा कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

धरना प्रदर्शन का उद्देश्य बालको क्षेत्र में जनहित से जुड़े गंभीर और लंबे समय से लंबित मुद्दों को उठाना था, जो प्रबंधन की जनविरोधी गतिविधियों से संबंधित हैं। प्रदर्शन के दौरान जिला प्रशासन द्वारा तैनात अतिरिक्त तहसीलदार विष्णु प्रसाद पैकरा और नायब तहसीलदार दीपक पटेल को राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन कलेक्टर कोरबा के माध्यम से प्रेषित किया गया है। ज्ञापन में प्रबंधन द्वारा संचालित बालको की कार्यप्रणाली से उत्पन्न विभित्र जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया है। इनमें ध्यानचंद चौक से रिस्टी चौक तक फोरलेन सीसी सड़क निर्माण, भारी वाहनों से जर्जर सड़कों का सुधार, स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता, संविदा श्रमिकों के उत्पीड़न पर रोक, फ्लाई ऐश प्रदूषण नियंत्रण, पर्यावरण संरक्षण, बंद किए गए सार्वजनिक मार्गों को पुनः खोलना तथा छोटे व्यापारियों को विस्थापन से बचाना जैसी प्रमुख मांगें शामिल हैं।

 

पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने प्रबंधन की कार्यशैली पर चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इसमें सुधार नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। युवा कांग्रेस अध्यक्ष राकेश पंकज ने कहा कि समस्याओं का समाधान नहीं होने पर युवा कांग्रेस आम जनता के साथ उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगी। जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश राठौर ने राष्ट्रपति से तत्काल संज्ञान लेने और आवश्यक निर्देश प्रदान करने का आग्रह किया, ताकि कोरबा के नागरिकों को राहत मिल सके।

सुशांत मिश्रा (बिलासपुर), सुमेर डालमिया, विकास सिंह, तनवीर अहमद, सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल, कुसुम द्विवेदी, मोहन प्रधान, नत्थूलाल यादव, सपना चौहान, राज जायसवाल, पुष्पा पात्रे, राजेन्द्र सिंह ठाकुर, प्रदीप अग्रवाल, एफडी मानिकपुरी, सुधीर जैन, पालुराम साहू, बसंत चंद्रा, दुष्यंत शर्मा, अमन पटेल, गिरधारी लाल साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता व क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article