बखरी बड़ाई में विद्यार्थी सम्मान समारोह, छात्रों की मेहनत, प्रतिभा को मिला बड़ा सम्मान….

Rajesh Kumar Mishra
3 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

NOW HINDUSTAN. Bihar News राजापाकड़ प्रखंड अंतर्गत बखरी बड़ाई पंचायत के वर्तमान मुखिया अरशद हुसैन जी के अध्यक्षता में उर्दू स्कूल के नजदीक अपने आवास पर विद्यार्थी सम्मान समारोह एक प्रेरणादायक मार्गदर्शन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जहां मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा में सफल हुए छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का माहौल उत्साह, गर्व और प्रेरणा से भरा रहा। समारोह में विशेष रूप से मैट्रिक एवं इंटर परीक्षा में उत्तीर्ण बखरी बड़ाई पंचायत के सैंकड़ों छात्र -छात्राओं को मेडल, ट्राफी और शिक्षण सामग्री देकर सम्मानित किया गया। उनकी इस उपलब्धि की सभी ने जमकर सराहना की और उन्हें अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा स्रोत बताया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

कार्यक्रम का संचालन अजय मालाकार ,(प्रखर युवा समाजसेवी) ने की!

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मीना बसकित राय महाविद्यालय के निदेशक मीना बसकित राय, राजनारायण महतो (सचिव), C.N सिंह (सेवानिवृत प्रिंसिपल),सरिता कुमारी (कस्तूरबा विद्यालय बाकरपुर), रमाशंकर कुमार (अनुदेशक, BPS आई,टी,आई) संतोष कुमार ( kyp बसरा) मुख्य रूप से उपस्थित हुए! आगत अतिथियों का स्वागत अरशद हुसैन (मुखिया जी) के द्वारा अंग वस्त्र एवं माला से स्वागत किया गया!

बखरी बड़ाई पंचायत में उत्तीर्ण मैट्रिक और इंटर परीक्षा के लगभग सैंकड़ों छात्र-छात्राओं को अरशद हुसैन (मुखिया) जी के द्वारा मेडल,ट्रॉफी और शिक्षण सामग्री प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होने वाले छात्र छात्रों को आगे की नामांकन में रजिस्ट्रेशन का शुल्क मुखिया जी के द्वारा वहन किया जाएगा। कार्यकम के मुख्यातिथि मीना बसकित राय महाविद्यालय (बसरा) के निर्देशक बसकित राय जी के द्वारा नामांकन का आधा शुल्क माफ करने का ऐलान किया गया

कार्यक्रम के दौरान अरशद हुसैन (मुखिया) जी एवं अजय मालाकार (समाजसेवी) ने छात्रों को निरंतर मेहनत करने, अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
इस सम्मान समारोह से पूरे पंचायत, प्रखंड क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल देखा गया। अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने भी छात्रों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनिल राय (उप मुखिया), कमलेश पासवान (समाजसेवी), डॉ शैलेंद्र गुप्ता,रामसेवक राय, संजय सिंह,राजू राय,बुद्धू मियां, विक्रम कुमार शिक्षक, विकास कुमार शिक्षक,अरविंद पासवान शिक्षक,कुंदन कुमार शिक्षक, गौतम साह सहित सैंकड़ों की संख्या में पंचायत के सभी गणमान्य लोग,महिला, युवा एवं गार्जियन बड़ी संख्या में शामिल थे।

संवाददाता राजेन्द्र कुमार

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article