पत्रकार हितों की मजबूती के लिए नई कार्यकारिणी गठित, बलराम वैष्णव को सौंपी गई अध्यक्ष की जिम्मेदारी…….

Rajesh Kumar Mishra
3 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

 

NOW HINDUSTAN. Korba.  पत्रकार हितों की मजबूती एवं संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ बरपाली-करतला इकाई में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस अवसर पर विधि-विधान के साथ पूजन-अर्चन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई, जिसके पश्चात सर्वसम्मति से पदाधिकारियों की नियुक्ति की घोषणा की गई।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

संगठन के संरक्षक वरिष्ठ पत्रकार घासिगिरी गोस्वामी द्वारा सभी सदस्यों की सहमति से नई नियुक्तियों की घोषणा करते हुए बताया गया कि संगठन को मजबूत एवं सक्रिय बनाए रखने के लिए समर्पित एवं जिम्मेदार पदाधिकारियों का चयन किया गया है। घोषणा के अनुसार, सक्रिय पत्रकार बलराम वैष्णव को करतला ब्लॉक अध्यक्ष पद की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है, वहीं फलेस पाण्डेय को ब्लॉक महासचिव पद पर नियुक्त किया गया है।

कार्यक्रम के दौरान संरक्षक घासिगिरी गोस्वामी ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकार समाज का दर्पण होता है और पत्रकारों की एकता एवं मजबूती से ही समाज में सकारात्मक बदलाव संभव है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ सदैव पत्रकारों के हितों की रक्षा, उनके अधिकारों के संरक्षण एवं पत्रकारिता की गरिमा बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध रहा है। नई कार्यकारिणी के गठन से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी तथा क्षेत्र में पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए ठोस पहल की जा सकेगी।

नवनियुक्त अध्यक्ष बलराम वैष्णव ने संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि वे सभी पत्रकार साथियों को साथ लेकर संगठन को मजबूत बनाने एवं पत्रकार हितों की रक्षा के लिए निरंतर प्रयास करेंगे।
वहीं नवनियुक्त महासचिव फलेस पाण्डेय ने भी संगठन का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगे तथा पत्रकारों के हित में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

बैठक में मुख्य रूप से राजू खत्री, अमीन सिद्दीकी, चित्रलेखा श्रीवास, मनोज राठौर, मनहरण श्रीवास, श्याम कंवर, संजू वैष्णव, नरेश पटेल,निल पटेल धरनी मिश्रा जगदीश पुरी, सुमित सरकार सहित अन्य पत्रकार बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित सदस्यों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं तथा संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article