NOW HINDUSTAN. Korba. कोरबा। शहर के वरिष्ठ अधिवक्ता हारून सईद को नगर पालिक निगम कोरबा का विधिक सलाहकार नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद कोरबा के नागरिकों एवं अधिवक्ता जगत में खुशी का माहौल देखा जा रहा है।
- Advertisement -
हारून सईद को उनके लंबे अनुभव और विधिक क्षेत्र में लगातार मिल रही सफलताओं को देखते हुए नगर निगम द्वारा उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।
मीडिया से चर्चा करते हुए हारून सईद ने बताया कि यह नियुक्ति उनके कार्यक्षेत्र में मिली उपलब्धियों का परिणाम है। उन्होंने कहा कि वे नगर निगम के मामलों में पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ कार्य करेंगे।
हारून सईद ने कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन, निगम महापौर संजू देवी राजपूत, निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय, समेत निगम के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया ।

