सक्ती जिले के वेदांता पावर प्लांट में बड़ा हादसा, पाइप फटने से चपेट में आए 11 मजदूरों की मौत,40 से अधिक घायल ,प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री ने जताया दुख ……..

Rajesh Kumar Mishra
5 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

40 से ज्यादा मजदूर गंभीर रूप से घायल, राहत और बचाव कार्य जारी
– सीएम विष्णु देव साय ने जताया दुख, बोले- दोषियों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

NOW HINDUSTAN. Korba. छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में 14 अप्रैल, मंगलवार को दोपहर करीब 2 बजे एक बड़ा हादसा हो गया। पावर प्लांट में अचानक बॉयलर फटने से अफरा-तफरी मच गई। इस दर्दनाक हादसे में करीब 40 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से इलाज के दौरान 11 मजदूरों की मौत हो गई। अन्य घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है। विभिन्न अस्पतालों में भर्ती घायलों का इलाज जारी है।

दूर तक सुनाई दी बॉयलर फटने की आवाज

दरअसल, हादसा इतना भीषण था कि धमाके की आवाज दूर-तक सुनाई दी। बॉयलर फटने के बाद प्लांट परिसर में चीख-पुकार मच गई और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। सूत्रों ने बताया कि उस वक्त कई मजदूर वहां ड्यूटी पर तैनात थे। घायलों को आनन-फानन में एंबुलेंस के जरिए पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां 20 मजदूरों की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है। वहीं अब तक 11 मजदूरों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया है।

घटना के बाद प्लांट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है. स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने में जुटे हुए हैं। फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है.

CM विष्णुदेव साय ने हादसे पर दुख जताया

अभी तक हादसे के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल पाया, लेकिन प्रथम दृष्टया इसे तकनीकी खामी या सुरक्षा मानकों में अनदेखी से जोड़कर देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पावर प्लांट में बॉयलर फटने की घटना पर दुख जताया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि यह घटना दुखद है। मृतकों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। इस घटना की उच्चस्तरीय जांच होगी और दोषियों पर कार्रवाई होगी।

इस घटना को लेकर छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे अत्यंत पीड़ादायक बताया है। उन्होंने लिखा कि सक्ती स्थित वेदांता पावर प्लांट में हुए बॉयलर ब्लास्ट की सूचना अत्यंत पीड़ादायक है। ईश्वर दिवंगत जनों को शांति दें एवं शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करें। उन्होंने शासन-प्रशासन से अनुरोध किया है कि पीड़ितों के लिए उचित मुआवजे के साथ ही सभी घायलों के यथोचित उपचार की व्यवस्था की जाए।

श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा, दोषियों पर गिरेगी श्रम कानून की गाज

प्रदेश के श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा कि हादसे के लिए जो भी जिम्मेदार पाया जाएगा, उसके खिलाफ श्रम कानूनों के तहत सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। श्री देवांगन ने चेतावनी दी कि सुरक्षा मानकों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दास्त नहीं की जायेगी।

वेदांता पावर प्लांट के प्रवक्ता क्या बोले?
वेदांता पावर प्लांट के प्रवक्ता की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। उन्होंने कहा, ”14 अप्रैल 2026 की दोपहर को हमारे सिंघीतराई प्लांट की एक बॉयलर यूनिट में एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी, जिसमें हमारी उप-कॉन्ट्रैक्टर कंपनी एनजीएसएल (NGSL) के कर्मचारी शामिल थे, जो इस यूनिट का संचालन और रखरखाव करती है। हमारी तत्काल प्राथमिकता प्रभावित सभी लोगों को बेहतर मेडिकल सहायता और इलाज सुनिश्चित करना है। ”उन्होंने आगे कहा, ”हम इस हादसे में जख्मी लोगों को पूरा सहयोग दे रहे हैं.श। मेडिकल टीम और स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।

सुरक्षा मानकों पर उठे सवाल
इस बड़े हादसे ने एक बार फिर औद्योगिक संयंत्रों में सुरक्षा मानकों (Safety Norms) की अनदेखी पर सवालिया निशान लगा दिया है।

क्या बॉयलर का समय पर मेंटेनेंस किया गया था?

क्या सुरक्षा ऑडिट में कमियां पाई गई थीं?

क्या क्षमता से अधिक दबाव के कारण यह विस्फोट हुआ?

इन सभी पहलुओं पर अब टेक्निकल टीम जांच करेगी। फिलहाल पुलिस ने प्लांट परिसर को सील कर दिया है और फोरेंसिक एक्सपर्ट्स साक्ष्य जुटा रहे हैं। वही घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों और मजदूर संगठनों में भारी रोष व्याप्त है। प्लांट के गेट पर लोगों की भीड़ जमा है, जो मुआवजे और लापरवाह प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रही है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article