ब्रेकिंग न्यूज़…..जनपद उपाध्यक्ष सहित अन्य पर महिला के साथ दुष्कर्म कर हत्या का आरोप, पीड़ित पति ने पुलिस अधीक्षक से लगाई गुहार ……..

Rajesh Kumar Mishra
4 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

NOW HINDUSTAN. कोरबा। जनपद उपाध्यक्ष सहित अन्य पर एक ग्रामीण ने पत्नी के साथ अनाचार कर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। पूर्व में की गई शिकायत के बाद केवल एक आरोपी पर कार्रवाई की जा रही है। अन्य आरोपियों पर कार्रवाई नहीं होने से क्षुब्ध ग्रामीण ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत की है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

प्रकाश चंद जाखड़ वर्तमान में पोड़ी उपरोड़ा जनपद उपाध्यक्ष हैं। पूर्व में भाजपा किसान मोर्चा के पदाधिकारी रह चुके हैं। जिन पर यह गंभीर आरोप लगा है। मामले की शिकायत गनपत सिंह मरकाम पिता गोपाल सिंह मरकाम निवासी ग्राम कुम्हारीसानी थाना पसान ने की है। गनपत का आरोप है कि उसके चाचा इतवार सिंह निवासी ग्राम सिर्री थाना पसान की मृत्यु हो जाने से उनका दशगात्र कार्यक्रम 21 फरवरी को ग्राम सिर्री में होना था। जहां उसकी पत्नी जयकुंवर भाभी लीलावती के साथ शामिल होने गई थी। वहां से भाभी लीलवती अपने मायके ग्राम अमलीबहरा चली गई। 24 फरवरी को जब भाभी घर वापस आई तो उससे पूछने पर पता चला कि 22 फरवरी को जयकुंवर अपने घर कुम्हारीसानी आने के लिये सिर्री से निकली थी, परंतु 24 फरवरी तक घर वापस नहीं पहुंची।उसके बाद उसने अपनी पत्नी जयकुंवर को जगह-जगह खोजा, परंतु नहीं मिली। 26 फरवरी को थाना पसान एवं मीडिया के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई थी कि सुखरी तालाब रानी सागर पसान के पास किसी महिला की लाश पड़ी हुई है। जाकर देखने पर पता चला कि उक्त लाश उसकी पत्नी जय कुंवर की है। शव के पोस्टमार्टम के पश्चात् अंतिम क्रिया के पूर्व शव को नहलाते समय देखा कि शव के पेशाब के रास्ते तथा गुप्तांग के बगल पर काफी मात्रा में खून लगा हुआ है। जिससे उसे शंका हुई की उसकी पत्नी के साथ बलात्कार कर उसकी हत्या कर दी गई है। गांव में ही उसे ये जानकारी मिली थी उसकी पत्नी प्रकाश चंद जाखड़ के घर के पास उतरी थी तथा सुखदेव सिंह करियाम मोटर सायकल से रेकी कर रहा था। तब उनके द्वारा प्रकाशचंद्र जाखड़ के घर के बाहर लगे हुए सी.सी. कैमरे को देखने हेतु उससे बोला गया। तब उसके द्वारा गाली गलौच करते हुए उन लोगों को वहां से भगा दिया गया। जिससे उन लोगों को शंका हुई कि उक्त अपराध में प्रकाशचंद्र जाखड़ भी मिला हुआ है। अन्य सी. सी. कैमरे की रिकार्डिंग में सुखदेव करियाम अपनी मोटर सायकल में उसकी पत्नी को बैठाकर लेकर जा रहा है। गनपत का आरोप है कि उन्हें यह भी जानकारी प्राप्त हई है कि सुखदेव सिंह के साथ पवन सिंह मरकाम, शंकर नेटी, प्रकाशचंद जाखड़, कपिल करियाम ने उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी है,

परंतु थाना पसान, पुलिस अधीक्षक कोरबा के समक्ष शिकायत किए जाने के बावजूद भी उक्त आरोपीगणों के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही न कर केवल सुखदेव करियाम को आरोपी दर्शाकर उसके विरूद्ध कार्यवाही की जा रही है। पीड़ित का कहना है कि प्रकाशचंद जाखड़ पसान का एक पैसे वाला रसूखदार व्यक्ति है तथा उसकी पूर्व में भी कई आपराधिक गतिवधियों में संलिप्तता रही है। वह पूरे गांव वालों को डरा के रखता है तथा उसके विरूद्ध शिकायत किये जाने से मेरे तथा उसके परिवार को जान का खतरा है। पीड़ित का कहना है कि अगर इस बीच उसे या उसके परिवार के साथ कोई अप्रिय घटनाकारित होती है तो उसकी समस्त जवाबदारी प्रकाशचंद्र जाखड़ एवं उनके सहयोगियों की होगी। पीड़ित ने शिकायत की जांच करा समस्त आरोपीगणों के विरूद्ध विधि अनुसार कानूनी कार्यवही करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा दिलाए जाने की मांग की है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article