NOW HINDUSTAN. Bihar News-प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न सरकारी ,गैर सरकारी शिक्षण संस्थानों में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। मीणा बसकित डिग्री महाविद्यालय बसरा के परिसर में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई. महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने उनके तैल चित्र पर फूल माला अर्पित किया . मौके पर उपस्थित सचिन बसकित राय, अध्यक्ष राज नारायण महतो ,राम इकबाल सिंह, उमाशंकर कुमार, रवीश कुमार, मोहम्मद आजाद, सुजीत कुमार, विशाल कुमार आदि शामिल है.
अहियाई ग्राम स्थित लक्ष्मी भगत सभागार में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई .उपस्थित लोगों ने उनके तैल चित्र पर फूल माला अर्पित किया .मौके पर उपस्थित अजय मालाकार, शंकर पंडित, हरेंद्र ठाकुर, दरोगा पासवान, सतीश कुमार शाह, नंदकिशोर शाह ,अमन कुमार, सुमित्रा देवी, सुनैना देवी आदि शामिल है. बैकुंठपुर ग्राम स्थित सामुदायिक भवन परिसर में बिहार राज्य किसान सभा के सचिव बिंदेश्वर राय की अध्यक्षता में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई।
उपस्थित लोगों ने उनके जीवनी पर प्रकाश डाला तथा कहा की वे समाज के गरीब, शोषितो के विकास की हमेशा बात किया. वे महान अर्थशास्त्री एवं राजनीतिग थे .मौके पर उपस्थित बिंदेश्वर राय, जगन्नाथ सिंह, सुमन कुमार यादव, छबीला राय ,देवेंद्र राय ,सकलदेव राय, शिवचंद्र राय ,सुरेंद्र राय सहित अनेक लोग शामिल हैं।
संवाददाता राजेन्द्र कुमार

