जनगणनाः आज से 30 अप्रैल तक स्व-गणना जानकारी लेने एक मई से घर पहुंचेंगे प्रगणक, मोबाइल एप या जनगणना की वेबसाइट पर भर सकेंगे ऑनलाइन जानकारी……

Rajesh Kumar Mishra
4 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

NOW HINDUSTAN  कोरबा. जगगणना का पहला चरण आज गुरुवार, 16 अप्रैल से शुरू हो – रहा है। इस चरण में लोग जनगणना निदेशालय की वेबसाइट पर जाकर जनगणना फार्म को स्वयं ऑन लाइन भर सकेंगे। पहले चरण का कार्य 30. अप्रैल तक जारी रहेगा। इस चरण में जो लोग छूट जाएंगे उनके घर प्रगणक एक मई से पहुंचेंगे। परिवार से 33 बिंदुओं पर सवाल पूछे जाएंगे। प्राप्त उत्तर को प्रगणक भरेंगे। जनगणना का दूसरा चरण वर्ष 2027 में शुरू होगा।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

कोरबा जिले में जनगणना के लिए तैयारी पूरी हो गई है। पहले चरण का नाम स्व गणना दिया गया है, जो 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक किया जाना है। इस संबंध कोरबा जिला प्रशासन की ओर से बताया गया है कि जनगणना निदेशालय द्वारा विकसित एचएलओ एप या सेंसस जीओवी डॉट इन पर जाकर स्व-गणना के लिए ऑन लाइन फार्म स्वंय भर सकेंगे। पहली बार स्व-गणना की सुविधा भी आरंभ की जा रही है। प्रगणकों को स्व-गणना के माध्यम से भरे गाए डाटा की जांच कर पुष्टिकरण सुनिश्चित करना होगा।

दो चरण में पूरी होगी जनगणना

जनगणना 2027, दो चरणों में होगी। प्रथम चरण आज से शुरू हो रहा है। इसके तहत मकान सूचीकरण और मकानों की गणना का कार्य वर्ष 2026 में किया जाएगा। इसी चरण में मकानों की स्थिति, उपलब्ध सुविधाएं और परिसंपत्तियों से संबंधित महत्वपूर्ण सूचनाएं संकलित की जाएंगी। यही आगे की जनसंख्या गणना के ढांचे का आधार बनती हैं। द्वितीय चरण वर्ष 2027 में जनसंख्या की गणना का है, जिसमें प्रत्येक व्यक्ति का विवरण एक निश्चित संदर्भ दिनांक और समय के अनुसार दर्ज किया जाएगा।

14 साल बाद जनगणना

14 साल बाद जनगणना हो रही है। इसके पहले 2011 में जनगणना हुई थी। 14 वर्ष बाद हो रही जनगणना को लेकर लेकर में उत्साह है। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील कर कहा है कि स्व गणना फार्म भरें। सही जानकारी दें ताकि जनगणना कार्य से जुड़े कर्मचारियों और अधिकारियों को परेशान नहीं हो। जनगणना के लिए प्रशिक्षण का कार्य भी पूरा हो गया है।

मोबाइल नंबर से साइन इन करें

जनगणना आयोग की बेव साइड या एचएलओ एप को मोबाइल हैंडसेट में इंस्टॉल के बाद कोई भी व्यक्ति अपने मोबाइल नंबर से साइन इन कर सकता है। जनगणना से संबंधित प्रश्नों का उत्तर देकर अपने और परिवार की जानकारी दर्ज कर सकता है। विवरण सबमिट करने के बाद प्राप्त होने वाला रिफरेन्स नंबर प्रगणक को मकान सूचीकरण अवधि एक मई से 30 मई के दौरान सत्यापन के लिए उपलब्ध कराना होगा। इस प्रक्रिया से परिवारों का मकान सूचीकरण और मकानों की गणना कम समय में पूर्ण हो सकेगी।

वर्ष 2011 में हमारी आबादी 1206640

वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार कोरबा जिले की आबादी 12 लाख 66 हजार 640 थी। प्रति एक हजार पुरुष पर महिला आबादी 969 थी। जबकि कोरबा जिले की साक्षरता दर 72.40 फीसदी थी। यानी औसत 100 व्यक्ति में 72.40 फीसदी लोग साक्षर थे, जो अपने नाम को पढ़ना लिखना जानते थे।

ये सवाल पूछे जाएंगे

मकान के दीवार में प्रयुक्त सामग्री

मकान के छत में प्रयुक्त सामग्री

मकान मेंरहने वाले कुल व्यक्तियों की संख्या

परिवार के पास रहने के लिए कुल कमरों की संख्या

परिवार में वैवाहिक दंपतियों की संख्या

पेयजल का स्त्रोत

शौचालय की उपलब्धता

स्नानगृह की जानकारी

रेडियो, टेलीवीजन, इंटरनेट,

कम्प्यूटर, लैपटॉप

कार, जीप या वैन

टेलीफोन, मोबाइल फोन, स्मार्ट फोन

परिवार द्वारा उपभोग किए जाने वाला मुख्य आनाज

मुखिया का नाम

जनगणना के लिए मकान का नबर

परिवार का क्रमांक

परिवार के मुखिया का लिंग

प्रकाश का स्त्रोत

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article