कहते हैं कि प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती…

Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

NOW HINDUSTAN. Bihar News-इस कहावत को चरितार्थ कर दिखाया है प्रखंड के रामपुर दिलावरपुर निवासी सात वर्षीय बालक प्रसूनकेत मिश्रा उर्फ माधव ने। झारखंड के डालटेनगंज में आयोजित भव्य संगीत प्रतियोगिता झलक 2026 में प्रसूनकेत ने अपनी सुरीली आवाज से न केवल जजों का दिल जीता, बल्कि प्रथम स्थान प्राप्त कर अपने प्रखंड का मान बढ़ाया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

स्वर्गीय लता मंगेशकर के गीतों पर आधारित इस विशेष कार्यक्रम में प्रसूनकेत ने 0-15 आयु वर्ग में हिस्सा लिया था। उन्होंने जैसे ही देशभक्ति गीत ऐ मेरे वतन के लोगों की प्रस्तुति दी, वहां मौजूद दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। पूरा पंडाल जोरदार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। नन्हे कलाकार की इस सधी हुई गायकी ने सभी को भावविभोर कर दिया।

प्रसूनकेत, श्याम किशोर मिश्रा के पौत्र तथा श्रीमती केतकी कृष्णा मूर्ति एवं पुष्पम कुमार के पुत्र हैं। उनकी इस शानदार उपलब्धि पर क्षेत्र के संगीत प्रेमियों और परिजनों में भारी उत्साह है। बधाई देने वालों में मुख्य रूप से श्री रामाशंकर शर्मा, प्रेम किशोर मिश्रा, उदय कुमार मिश्रा, सुमित कुमार, संतोष कुमार सिंह एवं रवि कुमार ‘बिट्टू’ शामिल हैं। सभी ने माधव के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है और इसे पूरे प्रखंड के लिए एक गौरवपूर्ण क्षण बताया है।

संवाददाता राजेन्द्र कुमार

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article