कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन ने किया डिज्नीलैंड मेले का भव्य शुभारंभ……

Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

NOW HINDUSTAN. कोरबा वासियों सहित आस पास क्षेत्रों के मनोरंजन हेतु बुधवारी स्थित सर्कस ग्राउंड में डिज्नीलैंड मेला का भव्य शुभारंभ किया गया। उक्त उद्घाटन समारोह में प्रदेश के उद्योग, श्रम, वाणिज्य, सार्वजनिक उपक्रम एवं आबकारी मंत्री सह कोरबा नगर विधायक लखनलाल देवांगन मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। उनके साथ कोरबा महापौर श्रीमती संजू देवी सिंह राजपूत, भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

उक्त कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन एवं अन्य अतिथियों ने विधिवत फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन शहरवासियों को मनोरंजन के साथ-साथ आपसी मेलजोल और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने का अवसर प्रदान करते हैं।

डिज्नीलैंड मेले में बच्चों से लेकर बड़ों तक के लिए विभिन्न झूले, खेल-तमाशे और खानपान की आकर्षक व्यवस्था की गई है, जिससे यह मेला शहर के लोगों के लिए खास आकर्षण का केंद्र बन गया है। आयोजन स्थल पर उत्साह और उमंग का माहौल देखने को मिला, जहां परिवार सहित लोग बड़ी संख्या में पहुंचकर मेले का आनंद लेते नजर आए। मेला प्रबंधन द्वारा सुरक्षा, स्वच्छता एवं अन्य व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा गया है, ताकि नागरिकों को सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण मिल सके।

इस अवसर पर पार्षद धनश्री साहू, सम्मत कुंवर, वरिष्ठ पार्षद लक्ष्मण श्रीवास, जिला खनिज न्यास सदस्य एवं पार्षद मुकुंद सिंह कंवर, पार्षद प्रभा टीकम राठौर, आरती सिंह, मंडल अध्यक्ष योगेश मिश्रा सहित भाजपा जिला कोरबा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

मेला संचालक कुलदीप ने कहा कि उनकी प्रथमिकता लोगों को एक अच्छी मनोरंज देना है ।।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article