अग्रवाल सभा कोरबा के चुनाव में दिखा उत्साह , समाज के लोगों ने बढ़चढ़कर किया मतदान…..

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba. अग्रवाल सभा कोरबा का दो वर्षिय कार्यकाल का चुनाव मंगलवार को अग्रसेन भवन में भारी गहमा गहमी से साथ शुरू हुआ । सभी प्रत्याशी अपने पक्ष में समाज के लोगों से मत डालने की अपील करते दिखे । मुख्य चुनाव अधिकारी आशीष खेतान ने बताया कि कुल 1280 मत का उपयोग किया जाना है। बडी शांति के साथ चुनाव सम्पन्न हो रहा है । समाज के लोग शांति से सहयोग कर रहे हैं।

- Advertisement -

इस चुनाव में अध्यक्ष पद पर बजरंग अग्रवाल व पवन अग्रवाल दावेदारी पेश कर रहे हैं। वही उपाध्यक्ष पद पर आशीष गोयल बोल बम निहारिका व राहुल मोदी साथ ही कोषाध्यक्ष पद पर राकेश नागरमल व महावीर केडिया चुनाव मैदान में है  । देर शाम तक चुनाव परिणाम सामने आने की संभावना है ।

Share this Article