NOW HINDUSTAN. Korba. मानवाधिकार सहायता संघ, कोरबा के जिलाध्यक्ष श्री राजकुमार मोदी जी की पूजनीय माताजी श्रीमती गीता देवी मोदी जी के दुःखद निधन पर, मानवाधिकार सहायता संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय महासचिव श्री रामू राव जी द्वारा विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
- Advertisement -
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस गहन दुःख को सहने की शक्ति एवं संबल दें।
इस दुःख की घड़ी में पूरा मानवाधिकार सहायता संघ, मोदी जी के परिवार के साथ खड़ा है। सभी सदस्य अपनी अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।
श्रीमती गीता देवी मोदी जी एक सरल, स्नेही एवं आदर्श व्यक्तित्व की धनी थीं। उनका जीवन सदैव हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।