दर्शन कर लौट रही श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई, हादसे में 9 लोग…….

Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

NOW HINDUSTAN. कोरबा-चांपा मार्ग में स्थित आस्था स्थल मां मड़वा रानी मंदिर से दर्शन कर लौट रही श्रद्धालुओं से भरी पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर एक पेड़ से जा टकराई। उक्त हादसे में 9 लोग घायल हो गए हैं।
जानकारी के अनुसार जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम सलखन से लगभग 25 लोग पिकअप वाहन में सवार होकर पहाड़ी पर स्थित मां मड़वा रानी मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे थे। दर्शन के बाद सभी वापस अपने ग्राम लौट रहे थे। इसी दौरान ढलान पर वाहन अचानक चालक के नियंत्रण से बाहर हो गया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

अनियंत्रित पिकअप तेज रफ्तार में नीचे की ओर बढ़ते हुए सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन में बैठे कई श्रद्धालु उछलकर बाहर जा गिरे। हादसे में 9 यात्रियों को चोटें आई हैं, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस चालक सुखदास महंत और ईएमटी कृष्ण श्रीवास ने स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि मां मड़वा रानी मंदिर तक जाने वाली पहाड़ी सड़क की हालत लंबे समय से खराब है। जगह-जगह बड़े गड्ढे और उखड़ी सड़क हादसों को न्योता दे रहे हैं। आए दिन छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग अब तक मरम्मत की ओर ध्यान नहीं दे रहा है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article