अग्रवाल समाज कोरबा के अध्यक्ष बने बजरंग अग्रवाल उपाध्यक्ष बने आशीष अग्रवाल…..

Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

NOW HINDUSTAN. कोरबा 21 अप्रैल 2026। अग्रवाल सभा कोरबा के आगामी कार्यकाल (2026–2028) के लिए सोमवार को संपन्न हुए चुनाव के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। मतदान और मतगणना के दौरान समाज के मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। कुल 1005 मतों की गणना के बाद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और कोषाध्यक्ष पदों के विजेताओं का ऐलान किया गया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

अध्यक्ष पद के लिए हुए मुख्य मुकाबले में बजरंग अग्रवाल ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की। मतगणना के अनुसार बजरंग अग्रवाल को 598 वोट प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी पवन अग्रवाल को 398 वोट मिले। इस चुनाव में 9 मत निरस्त घोषित किए गए। बजरंग अग्रवाल की जीत के बाद समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।

उपाध्यक्ष पद के चुनाव में आशीष गोयल (बोलबम ट्रेडर्स) ने एकतरफा बढ़त बनाते हुए बड़ी जीत हासिल की। उन्हें कुल 651 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी राहुल मोदी (रॉकवेल) को 344 वोट प्राप्त हुए। इस पद के लिए 10 मत निरस्त हुए। आशीष गोयल ने 307 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की।
कोषाध्यक्ष पद का मुकाबला बेहद कड़ा और रोमांचक रहा। अंत तक चले सस्पेंस के बाद महावीर केडिया ने मात्र 9 वोटों के अंतर से जीत हासिल की। उन्हें 503 वोट मिले, जबकि राकेश कुमार अग्रवाल (नागरमल) को 494 वोट प्राप्त हुए। इस पद पर 8 मत निरस्त घोषित किए गए।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article