ब्रेकिंग न्यूज़:- तहसीलदार का ड्राइवर मिला मृत हालत में, पुलिस जुटी जांच में……

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN. Korba.  प्रशासनिक हलके में एक दुखद घटना सामने आई है । जो जानकारी सामने आ रही है उसमें कोरबा तहसीलदार का ड्राइवर उत्तरा  कुमार कश्यप का शव बालको के लाल घाट में देर शाम मिला है ।  बताया जा रहा है कि उत्तरा  कुमार कश्यप सुबह से ही घर से निकला हुआ था और वह नशे का आदी था। तो ऐसी संभावना जताई जा रही है कि अत्यधिक शराब सेवन से उसकी मौत हो गई है।  पुलिस ने शव को जिला अस्पताल के मर्चुरी  में रखवा दिया है और परिजनों के आने के बाद मार्ग कम कर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी  ताकि मौत के कारणों का पता चल सके।

- Advertisement -
Share this Article