NOW HINDUSTAN. Korba. बुधवार को कोरबा जिला के ट्रांसपोर्ट नगर चौक में भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा कांग्रेस और विपक्षी दलों के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया।
- Advertisement -
महिला आरक्षण बिल जैसे ऐतिहासिक और नारी सशक्तिकरण से जुड़े महत्वपूर्ण विषय को कांग्रेस व उसके सहयोगी दलों द्वारा सदन में पारित नहीं होने देना, उनकी महिला विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। यह सिर्फ एक बिल का विरोध नहीं, बल्कि देश की माताओं-बहनों के अधिकारों का अपमान है।

इस विरोध प्रदर्शन में जिले के सभी मंडलों से आए कार्यकर्ताओं, कन्या शक्ति और महिला मोर्चा की बहनों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर विपक्ष के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया और नारी सम्मान के समर्थन में आवाज बुलंद की।
अब देश की नारी जाग चुकी है, अपमान का जवाब जरूर देगी!