पंचायत के पूर्व मुखिया वीरेंद्र कुमार सिंह (83 वर्ष) की मंगलवार को एक सड़क दुर्घटना में मौत…..

Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

NOW HINDUSTAN. 0Bihar News- प्रखंड अंतर्गत बेरई पंचायत के पूर्व मुखिया वीरेंद्र कुमार सिंह (83 वर्ष) की मंगलवार को एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

परिजनों एवं स्थानीय लोगों के अनुसार, वीरेंद्र कुमार सिंह प्रतिदिन की तरह मंगलवार की सुबह अपने पैतृक गांव मटियारा से टहलने के लिए निकले थे। इसी दौरान कल्याणपुर गांव के समीप सड़क पर एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वे वहीं गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद बाइक चालक मौके से फरार होने में सफल रहा।स्थानीय लोगों द्वारा सूचना मिलते ही परिजन आनन-फानन में उन्हें पटना के एक निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पूर्व मुखिया की आकस्मिक मृत्यु की खबर मिलते ही उनके आवास पर शुभचिंतकों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों का तांता लग गया। शोक व्यक्त करने वालों में बेरई पंचायत के वर्तमान मुखिया सह पैक्स अध्यक्ष कुणाल सिंह, पूर्व मुखिया मुकेश राम , राजेंद्र सिंह, नागेन्द्र सिंह, और संतोष सिंह आदि है। ग्रामीणों ने उन्हें एक कर्मठ और मिलनसार व्यक्तित्व वाला व्यक्ति बताया तथा सभी ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। परिजनों द्वारा घटना की सूचना सराय थाना को दी गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

संवाददाता राजेन्द्र कुमार

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article