सुपरवाइजरो को मास्टर ट्रेनरों द्वारा दिया गया प्रशिक्षण …….

Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

Bihar News-उच्च माध्यमिक विद्यालय राजापाकर के परिसर में आगामी 2 मई से शुरू होने वाले भारत की जनगणना 2026 को  गुरुवार को जाफरपट्टी, बाकरपुर एवं बखरी बड़ाई पंचायत के प्राथमिक विद्यालय से लेकर 10 + 2 के शिक्षकों,  आवास सहायको, विकास मित्रों, कृषि समन्वयको परगनको एवं सुपरवाइजरो को मास्टर ट्रेनरों द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है.

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

24 अप्रैल को अंतिम प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा. प्रशिक्षण कार्यक्रम में तैनात मास्टर ट्रेनर हेमंत कुमार ,राजकुमार राम, मनोज कुमार शर्मा, अमरेश कुमार आदि ने प्रशिक्षण में पहले दिन का पुनर्विलोकन किया गया. वही मकान सूचीकरण एवं आवास गणना से संबंधित प्रश्न 1 से 34 तक की सूची के संबंध में बताया गया. आवास की स्थिति के संबंध में फर्श, दीवाल , छत की सामग्री, घर का उपयोग और स्थिति, स्वामित्व कमरों की संख्या, विवाहित जोड़ों की संख्या बताना है. उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में पेयजल, प्रकाश, शौचालय सुविधा, जल निकासी, स्नान ,रसोई, खाना पकाने के लिए किस ईंधन का प्रयोग होता है जनगणना प्रविष्टि में दर्शाना है. धारित संपत्तियों मे रेडियो ,टेलीविजन, कंप्यूटर, लैपटॉप, टेलीफोन, मोबाइल, स्मार्टफोन ,साइकिल, स्कूटर, मोटरसाइकिल, मोपेड,  इंटरनेट की सुविधा को जनगणना कॉलम में दर्शाना है. अन्य कॉलम में परिवार में उपयोग किया गया अनाज, मोबाइल नंबर की जानकारी प्राप्त करना है.

प्रखंड निर्वाचि पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि इस जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम में 295 परगणक, 53 पर्यवेक्षक एवं 48 रिजर्व परगणकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है. सभी परगनको एवं सुपरवाइजर का प्रशिक्षण कार्यक्रम में ससमय उपस्थित रहना जरूरी है. जो ससमय  उपस्थित नहीं होंगे प्रशिक्षण अवधि से गायब रहेंगे उन पर कार्रवाई की जाएगी.

संवाददाता राजेन्द्र कुमार

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article