18 घंटे में ज्वेलरी संस्थान में हुई चोरी का हुआ खुलासा * अंतर्राज्यीय गिरोह के 5 कथित आरोपी गिरफ्तार…..

Rajesh Kumar Mishra
3 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

NOW HINDUSTAN. कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित एक पत्रकार वार्ता में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने ज्वेलरी संस्थान में हुई चोरी के मामले का खुलासा करते हुए बताया कि पुलिस ने महज 18 घंटे के भीतर अंतर्राज्यीय गिरोह के 5 कथित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से लगभग 4.50 लाख रुपये की ज्वेलरी सहित घटना में प्रयुक्त वाहन जब्त किया गया है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

जानकारी के अनुसार, सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित “दिव्या ज्वेलर्स” में 24 अप्रैल को चोरी की वारदात घटित हुई थी। रिपोर्ट के मुताबिक तीन महिलाएं ग्राहक बनकर दुकान में पहुंचीं और मौका पाकर सोने के आभूषण चोरी कर फरार हो गईं।

घटना के बाद पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना के आधार पर जांच शुरू की। जांच के दौरान महत्वपूर्ण सुराग मिलने पर पुलिस ने कथित आरोपियों को पश्चिम बंगाल के बारासात क्षेत्र से गिरफ्तार किया हैं।
पुलिस ने इस मामले में 5 कथित आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें तीन महिलाएं शामिल हैं। सभी कथित आरोपी पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। उनके पास से चोरी गए सोने की चेन व लॉकेट बरामद किए गए हैं। साथ ही घटना में इस्तेमाल वाहन भी भी जब्त की गई है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने बताया कि यह गिरोह सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम देता था। गिरोह की महिलाएं ग्राहक बनकर ज्वेलरी दुकानों में जाती थीं और दुकानदार का ध्यान भटकाकर आभूषण चोरी कर लेती थीं। वारदात के बाद वे तुरंत वाहन से दूसरे शहर या राज्य की ओर निकल जाते थे। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि यह गिरोह पश्चिम बंगाल के विभिन्न क्षेत्रों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के अन्य शहरों में भी इसी तरह की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। मामले में आगे पूछताछ जारी है। उनके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 305 (A) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस ने इस कार्रवाई में सहयोग देने वाले व्यापारियों और सीसीटीवी उपलब्ध कराने वालों का आभार व्यक्त किया है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article