सिंघीतराई पावर प्लांट हादसे पर वेदांता समूह के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने दिया भावुक बयान , 25 कर्मियों के निधन पर जताया गहरा शोक……

Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

NOW HINDUSTAN. Korba. वेदांता समूह के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक भावुक पोस्ट साझा करते हुए जीवन के कठिन दौर और हालिया औद्योगिक हादसे को लेकर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा कि “बीते कुछ महीनों में उन्होंने व्यक्तिगत और पेशेवर दोनों स्तर पर भारी क्षति झेली है।”

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

श्री अग्रवाल ने भावुक होते हुए आगे बताया कि “वर्ष की शुरुआत में उन्होंने अपने युवा पुत्र अग्निवेश को खो दिया, जिसके बाद 14 अप्रैल को सिंघीतराई पावर प्लांट में हुए दुखद हादसे ने उनसे 25 “बेशकीमती साथियों” को छीन लिया। उन्होंने कहा कि असामयिक मृत्यु का दर्द वे भली-भांति समझते हैं और यह दोनों घटनाएं अत्यंत पीड़ादायक और अप्रत्याशित रही हैं।”

उन्होंने हादसे पर हैरानी और दुःख जताते हुए कहा कि “एथेना प्लांट में सुरक्षा के सर्वोच्च मानकों का पालन किया गया था। प्लांट के संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी एनटीपीसी और जनरल इलेक्ट्रिक की साझेदारी वाली कंपनी एनटीपीसी-जीई पावर सर्विसेज लिमिटेड को सौंपी गई थी। कर्मचारियों, ठेकेदारों और तकनीकी विशेषज्ञता भी इसी साझेदारी के अधीन थी।”

श्री अग्रवाल ने उदाहरण देते हुए कहा कि “यह स्थिति वैसी ही है जैसे कोई वाहन मालिक अपने वाहन को एक भरोसेमंद चालक को सौंपता है और उम्मीद करता है कि सब कुछ सुरक्षित रहेगा। इसके बावजूद इतना बड़ा हादसा हो जाना बेहद दुखद और चिंताजनक है।” उन्होंने आगे कहा कि “वेदांता समूह के हर अनुबंध में सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है और एनटीपीसी व जीई की भी यही नीति रही है। इसके बावजूद ऐसी घटना होना दिल तोड़ने वाली है।”

श्री अग्रवाल ने अपने दिवंगत पुत्र अग्निवेश सहित हादसे में जान गंवाने वाले सभी 25 लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि “वेदांता परिवार इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि सभी प्रभावितों को मुआवजा प्रदान किया जा चुका है और भविष्य में भी समूह की ओर से हर संभव सहायता जारी रहेगी।”

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article