नैनो उर्वरक उपयोग आधारित बिक्री कार्मिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन…..

Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

NOW HINDUSTAN. Bihar News-जिला कृषि कार्यालय सभागार में  इफको वैशाली के तत्वावधान में नैनो उर्वरक उपयोग आधारित बिक्री कार्मिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया.। इस कार्यक्रम में जावेद अख्तर  (क्षेत्रीय पदाधिकारी इफको हाजीपुर) द्वारा मंच संचालन किया गया. मुख्य अतिथि डॉ विकास कुमार(जिला कृषि पदाधिकारी)ने बिक्री कर्मी को संतुलित उर्वरक उपयोग कराने तथा उर्वरक की अनियमितता पर रोक लगाने सलाह दी.  उनके द्वारा बताया गया कि फिलहाल जिला में लगभग 42हजार मैट्रिक टन खाद मौज़ूद है .जिसमे खाद की कोई कमी नहीं है.श्री सुधीर मिश्रा ( चेयरमैन डिस्ट्रिक्ट सेंट्रल कोआपरेटिव बैंक)ने पैक्स समितियों को उर्वरक व्यापार के लिए जागरूक किया.

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

प्रशिक्षण के दौरान डॉ आनन्द कुमार श्रीवास्तव ( राज्य विपणन प्रबंधक,इफ़को बिहार)ने आने वाले खरीफ मौसम  में बोई जाने वाली धान, मक्का, अरहर, मूंग, तिल इत्यादि फसलों के लिए प्रयुक्त होने वाले नैनो यूरिया, नैनो डी ए पी, नैनो जिंक, नैनो कॉपर की उपयोगिता और लाभों पर विस्तृत प्रकाश डाला. कार्मिकों को बताया गया कि नैनो उत्पाद पारंपारिक उर्वरकों की तुलना में कम मात्रा में अधिक प्रभावी परिणाम देते है .और मिट्टी के पोषण स्तर में सुधार करते है. प्रशिक्षण में इन उत्पादों की खुराक और आवश्यक सावधानियों पर विशेष चर्चा की गई. जावेद अख्तर (क्षेत्र पदाधिकारी)ने इफको द्वारा की जाने वाली मिट्टी जांच  अभियान तथा ड्रोन से ऊर्वरक छिड़काव अभियान के बारे में बताया।

उनके द्वारा बताया गया की पिछले वर्ष 2025-26 में ज़िला के तमाम प्रखंडों में इफ़को द्वारा लगभग 250 नैनो उर्वरक के ट्रायल किसानो के खेतों में लगाया गया.  किसानो के बीच 30 के ऊपर कृषक गोष्ठी किया गया .अंत में नैनो उर्वरक बिक्री करने वाले बिक्री कार्मिक को उपहार देकर सम्मानित किया गया.जावेद अख्तर द्वारा कार्यक्रम के अंत में  आए हुए सभी अधिकारी गण,विभिन्न प्रखंडों से आए हुए पैक्स अध्यक्ष,रिटेलर्स,होलसेलर्स,इफ़को के फील्ड असिस्टेंट अशोक कुमार,रोहित कुमार,बिस्कोमान के अधिकारी गण,मीडिया बंधुओं को धन्यवाद ज्ञापन दिया गया.

संवाददाता राजेन्द्र कुमार

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article