डिवाइडर से टकराकर कार हुई दुर्घटनाग्रस्त। कार की स्पीड अधिक होने के कारण गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। इसमें सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत…….

Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

NOW HINDUSTAN  कोरबा। चांपा-कोरबा मार्ग पर ग्राम कोथारी और टोल प्लाजा के नजदीक एक कार डिवाइडर से जा टकराई।टकराने के बाद कार चलती ट्रक में जा घुसी  कार की स्पीड अधिक होने के कारण गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। इसमें सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। तीनों मृतक कोरबा के बुधवारी काशीनगर बस्ती के निवासी थे और सभी लड़की की शादी के बाद चौथिया की रश्म निभाकर वापस लौट रहे थे कि दुर्घटना का शिकार हो गए।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

घटना सोमवार देर रात्रि की है। कोरबा निवासी सोनी परिवार के सदस्य शादी समारोह में शामिल होने चांपा गए थे। अर्धरात्रि लगभग 2 बजे वे कार से वापस कोरबा लौट रहे थे। इसी दौरान टोल नाका के आगे उनकी कार हादसे का शिकार हो गई।
कार में कुल छह लोग सवार थे। वाहन पहले सड़क के डिवाइडर से टकराया, फिर अनियंत्रित होकर पलट गया और सड़क किनारे खड़ी हाइवा से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।

हादसे में मोंगरा सोनी (45 वर्ष), देवेंद्र सोनी (22 वर्ष) और 2.5 वर्षीय मासूम प्रियांश की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई। घटना के बाद शेष सभी घायलों को तत्काल चिकित्सालय पहुंचाया गया। देवेंद्र सोनी को जिला अस्पताल जांजगीर में भर्ती कराया गया, जबकि मोंगरा सोनी और प्रियांश को बीडीएम अस्पताल चांपा लाया गया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया की जा रही है।

कार में सवार अन्य तीन लोग घायल हुए हैं। इनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि दो की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। घायलों का इलाज एनकेएच अस्पताल में जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस हृदयविदारक हादसे के बाद मृतकों के निवास क्षेत्र व परिजनों,शुभचिंतकों में शोक व्याप्त है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article