NKH हॉस्पिटल में उन्नत लेप्रोस्कोपिक सर्जरी सेवाएं और सशक्त, फुल-टाइम विशेषज्ञ व आधुनिक मशीनरी उपलब्ध……

Rajesh Kumar Mishra
3 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

NOW HINDUSTAN. Korba. कोरबा। जिले में आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में न्यू कोरबा हॉस्पिटल (NKH) लगातार नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है। पिछले 11 वर्षों से अस्पताल में सफलतापूर्वक दूरबीन पद्धति (लेप्रोस्कोपिक) सर्जरी की सेवाएं दी जा रही हैं, जिससे हजारों मरीजों को कम दर्द, तेज रिकवरी और सुरक्षित इलाज का लाभ मिला है। अब इन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ करते हुए अस्पताल प्रबंधन ने महत्वपूर्ण पहल की है।
अस्पताल में अब वरिष्ठ जनरल सर्जन डॉ. एस. पालीवाल के मार्गदर्शन में उन्नत सर्जिकल सेवाएं और मजबूत हुई हैं। वहीं फुल-टाइम लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. देबंगन पॉल चौधरी की नियमित सेवाएं भी मरीजों को मिलने लगी हैं। दोनों विशेषज्ञों के अनुभव और आधुनिक तकनीक के समन्वय से अब जटिल से जटिल सर्जरी भी सफलतापूर्वक की जा रही है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

अस्पताल में नवीनतम मशीनरी और मॉडर्न ऑपरेशन थिएटर की सुविधा उपलब्ध है, जिससे उपचार की गुणवत्ता और मरीजों की सुरक्षा दोनों में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। चिकित्सकों ने बताया कि लेप्रोस्कोपिक सर्जरी में छोटे-छोटे चीरे के माध्यम से ऑपरेशन किया जाता है, जिससे पारंपरिक सर्जरी की तुलना में कम दर्द, कम ब्लीडिंग और संक्रमण का खतरा कम रहता है। मरीज जल्दी स्वस्थ होकर सामान्य जीवन में लौट सकता है।

यह तकनीक गॉलब्लैडर, अपेंडिक्स, हर्निया, किडनी स्टोन (पथरी) सहित कई प्रकार की सर्जरी में बेहद प्रभावी साबित हो रही है।
NKH हॉस्पिटल में वर्तमान में 100 बेड की सुविधा, 24×7 इमरजेंसी एवं सर्जरी सेवाएं, अनुभवी मेडिकल स्टाफ और आधुनिक संसाधनों से सुसज्जित ऑपरेशन थिएटर उपलब्ध हैं। अस्पताल प्रबंधन का उद्देश्य कोरबा एवं आसपास के ग्रामीण-शहरी क्षेत्रों के मरीजों को महानगरों जैसी उन्नत स्वास्थ्य सुविधाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें इलाज के लिए बाहर न जाना पड़े।

अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. एस. चंदानी ने बताया कि NKH हॉस्पिटल किफायती दरों पर गुणवत्तापूर्ण और भरोसेमंद चिकित्सा सेवाएं देने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि फुल-टाइम विशेषज्ञों और आधुनिक तकनीकों के जुड़ने से अब क्षेत्र के मरीजों को अपने ही शहर में बेहतर इलाज मिल सकेगा। यह पहल जिले की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित होगी।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article