कोल प्लांट के ट्रांसफार्मर में हुआ भीषण विस्फोट-बिजली उत्पादन ठप्प…….

Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

NOW HINDUSTAN.  कोरबा जिले के ग्राम बांधाखार स्थित एक कोल प्लांट से बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार बुधवार की अर्धरात्रि लगभग 1:45 बजे प्लांट के 300 मेगावाट यूनिट के पावर ट्रांसफार्मर में जोरदार धमाका हुआ, जिसके बाद वहां भीषण आग लग गई। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया और लोग दहशत में आ गए।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

घटना की सूचना मिलते ही समूह के चाकाबूढ़ा स्थित एसीबी प्लांट से फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। इस हादसे के कारण प्लांट में बिजली का उत्पादन पूरी तरह से रुक गया है, जिससे कंपनी को लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। राहत की बात यह है कि इस पूरी घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।

हालांकि, कंपनी प्रबंधन की ओर से अभी तक कोई अधिकृत बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन सूत्रों के अनुसार प्लांट में एक वैकल्पिक (दूसरा) पावर ट्रांसफार्मर उपलब्ध है। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद जल्द ही उत्पादन दोबारा शुरू होने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल तकनीकी टीम सुधार कार्य में जुटी हुई है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article