चोरी का कोयला ओवरलोड कर बिलासपुर ले जा रहे तीन ट्रेलर पुलिस ने किया जप्त ……..

Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

जिले में अवैध गतिविधियों पर लगाम कसते हुए कोरबा पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। थाना दीपका क्षेत्र में पुलिस ने ओवरलोडिंग की आड़ में कोयला चोरी करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

NOW HINDUSTAN. Korba. पुलिस के अनुसार, दीपका खदान से चोरी कर कोयला अन्य जिलों में खपाने की साजिश रची जा रही थी। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर 30 अप्रैल की रात पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सिरकी मोड़ के पास तीन ट्रेलरों को पकड़ा। जांच में सामने आया कि ट्रेलरों में अवैध रूप से कोयला ओवरलोड किया गया था।

इस कार्रवाई में कुल 215 टन कोयला, 3 ट्रेलर और 1 पेलोडर (SDL) जब्त किया गया है। पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 303(2) एवं 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

गिरफ्तार आरोपी

गिरफ्तार आरोपियों में रौनक गुप्ता, सरफराज खान उर्फ पम्मी, मुकेश चौधरी, सुजीत सिंह, मुबारक खान और अर्जुन बंसल शामिल हैं। ये सभी अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े हुए हैं और गिरोह के रूप में कोयला चोरी के नेटवर्क में सक्रिय थे।

जब्त वाहन

पुलिस ने कार्रवाई के दौरान तीन ट्रेलर और एक पेलोडर को जब्त किया है, जिनका उपयोग चोरी और परिवहन में किया जा रहा था।

जांच जारी

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस गिरोह से जुड़े अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। साथ ही, कोयला चोरी और उसके परिवहन में शामिल अन्य लोगों की भी जांच की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि इस तरह के अवैध कार्यों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और सभी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article