भारी वाहन ने प्रवेश निषेध क्षेत्र में घुसकर खाली किया माल-लगाया गया अर्थदंड…….

Rajesh Kumar Mishra
Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read

NOW HINDUSTAN. कोरबा अंचल के पावर हाउस मार्ग व दर्री मार्ग पर मालवाहकों के कारण लगने वाले जाम को देखते हुए निगम प्रशासन ने नई व्यवस्था बनाई हैं।

- Advertisement -

इसके अंतर्गत निर्धारित समय में मालवाहकों को गुजरने की अनुमति देने के साथ ही बाकी समय प्रवेश निषेध का कड़ाई से पालन करने का निर्देश व्यापारियों को दिया गया। बावजूद इसके अलसुबह दर्री मार्ग पर प्रवेश निषेध समय के दौरान मालवाहक का प्रवेश कराकर ओवरब्रिज के नीचे माल अनलोडिंग कराया जा रहा था। इससे सड़क पर जाम की स्थिति निर्मित हो गई थी।

सूचना मिलने पर एएसआई मनोज राठौर के साथ यातायात पुलिस विभाग की पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची, जहां खड़े मालवाहक के चालक के खिलाफ ढाई हजार रुपए का चालान किया।

Share this Article