जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गए दो व्यक्ति पर भालुओं ने किया हमला, चिकित्सालय में भर्ती……

Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

NOW HINDUSTAN. Korba.  जिले के करतला वनमंडल अंतर्गत ग्राम पीडिया के समीप जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गए दो ग्रामीणों पर दोपहर के समय दो भालुओं ने हमला कर दिया। इस हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से भालुओं को खदेड़ा गया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

घायलों की पहचान ग्राम पीडिया निवासी कन्हैयालाल राठिया (45) और किरण (15) के रूप में की गयी हैं। उन्हें ग्रामीणों की सहायता से निजी वाहन द्वारा जिला मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

घायल ने जानकारी देते हुए बताया कि तेंदूपत्ता तोड़ते समय अचानक दो बड़े भालुओं ने उन पर हमला कर दिया। उनके चिल्लाने पर एक भालू भाग गया, जबकि दूसरे ने पास में तेंदूपत्ता तोड़ रही किरण पर हमला कर दिया। आसपास मौजूद अन्य ग्रामीणों ने आवाज सुनकर मौके पर पहुंचकर भालू को जंगल की ओर खदेड़ा।
आरोप लगाते हुए बताया जा रहा हैं की तेंदूपत्ता तोड़ने का यह दूसरा दिन था जब यह घटना हुई। घटना के बाद शासकीय एंबुलेंस को सूचित किया गया, लेकिन वह समय पर नहीं पहुंच सकी।

इसके बाद घायलों को निजी वाहन से कुछ दूर ले जाया गया, फिर शासकीय एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनाक्रम की जानकारी ली और घायलों का हालचाल जाना। वन विभाग द्वारा दोनों घायलों को तत्काल ₹500 की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article