जिलाधीश/पुलिस अधीक्षक ने किया कटघोरा-चोटिया राष्ट्रीय राजमार्ग-130 में ब्लैक स्पॉट का निरीक्षण…..

Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

मोड़ पर रंबल स्ट्रिप, अंधेरे क्षेत्रों में सोलर स्टड, रेडियम और रिफ्लेक्टर, संकेतक लगाने दिए निर्देश

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

NOW HINDUSTAN.  कोरबा जिलाधीश कुणाल दुदावत और कोरबा जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने कटघोरा-चोटिया राष्ट्रीय राजमार्ग-130 पर संभावित ब्लैक स्पॉट का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्राम बंजारी, मड़ई मोड़, लमना से लेकर चोटिया तक सड़क मार्ग की स्थितियों का आकलन करते हुए विशेषकर मोड़ों और अंधे मोड़ों पर सुरक्षा उपायों को सुदृढ़ करने का निर्देश दिया।

उन्होंने दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए मोड़ से 25 से 50 मीटर पहले रंबल स्ट्रिप लगाने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने मड़ई मोड़, चोटिया मार्ग के घाट एवं अंधे मोड़ों पर रोड सेफ्टी उपायों की आवश्यकता पर बल देते हुए प्रकाश व्यवस्था को बेहतर करने के निर्देश दिए। जिलाधीश/पुलिस अधीक्षक ने एसडीएम पोड़ी-उपरोड़ा को पुलिस, राष्ट्रीय राजमार्ग, परिवहन विभाग और पीडब्ल्यूडी की संयुक्त टीम बनाकर रात्रि में निरीक्षण करने और संभावित दुर्घटना-जन्य स्थलों को चिन्हित करने को कहा।

उन्होंने अंधेरे वाले मोड़ों पर सोलर स्टड और कैट आई लगाने, घाट एवं मोड़ क्षेत्रों में रोड स्टड, रिफ्लेक्टर, संकेतक और रेडियम लगाने तथा ग्रामीण सड़कों के मुख्य मार्ग से मिलने वाले स्थानों पर उचित स्पीड ब्रेकर स्थापित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए वाहनों की गति नियंत्रण अत्यंत आवश्यक है, जिसके लिए मोड़ों पर रंबल स्ट्रिप अनिवार्य रूप से लगाए जाएँ।

निरीक्षण के दौरान कटघोरा एसडीएम तन्मय खन्ना, पोड़ी-उपरोड़ा एसडीएम मनोज कुमार, तहसीलदार श्रीमती सुमन मानिकपुरी, थाना प्रभारी, परिवहन विभाग के अधिकारी तथा नेशनल हाईवे प्राधिकरण के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article