कुसमुंडा में सड़क का गड्ढा बना काल, SECL कर्मी की ट्रेलर से कुचलकर मौत, हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश, सड़क मरम्मत की मांग…..

Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

NOW HINDUSTAN korba.  जिले के कुसमुंडा क्षेत्र में शनिवार सुबह सड़क पर बने गड्ढे एक SECL कर्मी की मौत का कारण बन गए। भुट्टा चौक पर हुए इस दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्र में सड़कों की बदहाली को लेकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

प्राप्त जानकारी के अनुसार बांकी मोगरा निवासी दुखीराम इमली छापर चौक से कुसमुंडा खदान की ओर दोपहिया वाहन से ड्यूटी पर जा रहे थे। इसी दौरान भुट्टा चौक पर सड़क पर बने बड़े गड्ढे और सड़क से राड बाहर निकल गए हैं जिसके कारण उनकी बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई। सड़क पर गिरते ही वह बगल से गुजर रहे एक ट्रेलर क्रमांक CG 12 8538 के पहियों के नीचे आ गए और बाइक सहित फंस गए।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा देखकर लोगों ने शोर मचाया जिसके बाद ट्रेलर चालक ने वाहन रोक दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने काफी मशक्कत के बाद कर्मी को ट्रेलर के नीचे से बाहर निकाला। तत्काल घायल को कुसमुंडा अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही कुसमुंडा पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

*लगातार हो रहे हादसे*
स्थानीय निवासियों का कहना है कि कुसमुंडा क्षेत्र की सड़कों की हालत बेहद खराब है। जगह बने गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। कई बार लोग गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं और कई लोगों की जान भी जा चुकी है। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने प्रशासन से तत्काल सड़कों की मरम्मत कराने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article