काफी खोजबिन के बाद कुसमुंडा क्षेत्र अंतर्गत आईबीपी नदी में दुबे 24 वर्षीय युवक निखिल सिंह का शव बाहर निकाला गया ……

Rajesh Kumar Mishra
2 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

NOW HINDUSTAN. Korba. जिले के कुसमुंडा क्षेत्र अंतर्गत आईबीपी नदी में दुबे 24 वर्षीय युवक निखिल सिंह का शव मिल गया है। जो वीडियो सामने आया है उसमें दोस्त वीडियो बना रहे थे और निखिल ने ऊपर से पानी में चलांग लगाई तैरते हुए धीरे-धीरे गहरे पानी में समा गया। मंगलवार देर शाम तक खोजबीन की गई, लेकिन अंधेरा होने के कारण ऑपरेशन रोकना पड़ा। बुधवार की सुबह से पुन गोताखोरों ने मोर्चा संभाला। दोपहर 12 बजे तक सफलता नहीं मिलने पर SDRF की टीम को बुलाया गया। SDRF और स्थानीय गोताखोरों ने देर शाम तक नदी की खाक छानी, लेकिन निखिल का सुराग नहीं लगा। अंत में टीम ने गुरुवार सुबह दोबारा सर्च ऑपरेशन शुरू करने की बात कहकर काम रोक दिया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

निखिल के गमगीन परिजन रात भर नदी किनारे इस आस में बैठे रहे कि शायद उनके लाड़ले का शरीर मिल जाए। बुधवार रात करीब 1 बजे, यानी घटना के लगभग 36 घंटे बाद, निखिल का शव अपने आप पानी के ऊपर आ गया। परिजनों की नजर पड़ते ही उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

कुसमुंडा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और उसे SECL अस्पताल की मर्चुरी में भिजवा दिया है। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया जाएगा। इस घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है।

बताया जा रहा है कि दुःखद घटना रील बनने के चक्कर मे घटित हुई है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article