रफ्तार का कहर ऑटो पलटने से दो युवकों की दर्दनाक मौत, झोरघाट से पिकनिक मना कर लौटते हुए हुआ हादसा, अन्य घायलो का उपचार जारी..

Rajesh Kumar Mishra
1 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

NOW HINDUSTAN korba. पिकनिक की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब झोराघाट से लौट रहे युवकों की ऑटो बालको थाना क्षेत्र के अजगरबहार के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। जानकारी के अनुसार करीब 10 युवक पिकनिक मनाकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार ऑटो अचानक बेकाबू होकर सड़क किनारे पलट गई। टक्कर और पलटने की आवाज सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

हादसे में सोनू यादव और सत्यम यादव की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों युवक खरमोरा क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। वहीं अन्य घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही हादसे की वजह मानी जा रही है।दर्दनाक हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में मातम पसरा हुआ है। इलाके में शोक का माहौल बना हुआ है।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article