पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी के 35वीं पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा ने दी श्रद्धांजलि …. …..

Rajesh Kumar Mishra
5 Min Read
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.12 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.13 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.14 (1)

NOW HINDUSTAN. Korba. कोरबा – पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी के नेतृत्व में राष्ट्र ने प्रत्येक क्षेत्र में नई उपलब्धियां पाई है क्षेत्र चाहे आर्थिक हो, सामाजिक, राजनैतिक या टेक्नोलॉजी का क्षेत्र हो इन सभी क्षेत्रों में देश ने नई उपलब्धियां पाई है। उक्त कथन पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी के 35वीं पुण्यतिथि अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किया।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.10 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.11 (1)

श्री अग्रवाल ने राजीव गांधी जी को याद करते हुए आगे कहा कि राजीव जी पंचायती राज के प्रबल पक्षधर थे। वे पंचायती राज के माध्यम से प्रजातंत्र की नींव मजबूत करना चाहते थे। वे चाहते थे की गांव की पंचायत को निर्णय लेने का अधिकार हो।
पूर्व सभापति श्यामसुंदर सोनी ने कहा कि राजीव जी के व्यक्तित्व की सबसे बड़ी खूबी यह थी कि उनके अंदर हर काम करने के लिए दूरदर्शिता एव आत्मविश्वास के साथ उत्कृष्ठता का जुनून भरा हुआ था। 21वीं सदी के भारत को विकसित राष्ट्रों की पंक्ति में देखने का सपना उन्होने ही देखा था। उन्होने ही देश में कम्प्यूटर एवं दूरसंचार के अत्याधुनिक साधन उपलब्ध कराए। आज उनकी पुण्यतिथि पर हम सबको राजीव जी के सपनों को पूरा करने के लिए संकल्प लेने की आवश्यकता है।

जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश राठौर ने कहा कि राजीव गांधी ने हर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी एवं महिला सशक्तिकरण पर भी विशेष ध्यान देने की बात कही थी। श्री राठौर ने राजीव जी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राजीव जी ने महिलाओं को प्रत्येक क्षेत्र में भागीदारी के लिए आरक्षण सुनिश्चित किया उन्होने आगे कहा कि राजीव गांधी के सभी प्रयास पूर्ण रूप से राष्ट्र निर्माण और अन्तर्राष्ट्रीय सौजन्य में भारत के लिए एक विशिष्ट स्थान दिलाने हेतु केंद्रित होते थे।

प्रदेश कांग्रेस सचिव बी एन सिंह ने कहा कि राजीव गांधी ने ग्राम विकास और समाज के सभी वर्गो के उत्थान के लिए विभिन्न योजनाओं को लागू किया। संचार माध्यम के विस्तार से आम सर्वहारा वर्ग को लाभ मिल रहा है। आज हर हाथ में मोबाइल है। राजीव जी ने 21वीं सदी में ले जाने की बात कही थी उनके द्वारा दिखाया गया सपना साकार हो रहा है।

नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहु ने अपने उद्बोधन में कहा कि राजीव जी ने मत देने का अधिकार 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष तय किया। उन्होने बताया कि कांग्रेस ने रोजगार के साथ भोजन की गारंटी प्रदान की है वहीं पारदर्शी लाने के लिए सूचना का अधिकार जैसी ताकत भी दी है। भारत निर्माण के तहत चल रही योजनाएं जीवन को सुखद व सुदृढ़ बनाने का काम कर रही है।

कांग्रेस ओ बी सी प्रकोष्‍ठ के जिलाध्‍यक्ष गजानंद प्रसाद साहू, कांग्रेस अजा प्रकोष्‍ठ के जिला अध्‍यक्ष नारायण कुर्रे, इंटक नेता विकास सिंह, वरिष्‍ठ कांग्रेस नेत्री रेखा त्रिपाठी, एनएसयुआई अध्‍यक्ष मनमोहन राठौर, पूर्व ब्‍लॉक अध्‍यक्ष संतोष राठौर, जिला महामंत्री एवं पार्षद रवि सिंह चंदेल, अशोक अशोक लोध, गिरधारी बरेठ, जिला कांग्रेस सचिव, सुरेश पटेल, अमन पटेल, मनोज पटेल, राजेश यादव, हरविंदर सिंह, संजू पैकरा, माधुरी ध्रुव, शांता मंडावे, कुसुम भगत, धनंजय चंद्रा, संतोष यादव, संजीदा बेगम, आंगन बाई, संगीता श्रीवास आदि ने राजीव जी के जीवनी पर प्रकाश डाला और कहा कि राजीव जी और कांग्रेस की उपलब्धियों को नजर अंदाज नही किया जा सकता इन्होनें कहा कि राजीव गांधी ने भारत में आई.टी. की शुरुआत की। कार्यक्रम के प्रारंभ में राजीव जी के तैल चित्र पर माल्यार्पण किया गया और राजीव जी अमर रहे के नारे लगाए गये। राजीव जी के पुण्यतिथी दिवस को आतंकवाद विरोध दिवस के रूप में मनाते हुए आतंकवाद के विरोध में सभी ने देश की अहिंसा एवं सहनशीलता की परम्परा में दृढ़ विश्वास रखते हुए सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करने सभी वर्गो के बीच, सामाजिक सद्भाव तथा सूझबुझ कायम करने और मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुंचाने वाली और विघटनकारी शक्तियों से लड़ने की शपथ ली।

WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.07 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.09 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.43.08
Share This Article